Rupee

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 16 पैसे लुढ़का

1310 0

मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में हुई जबरदस्त बिकवाली हुई। इसके दबाव में बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया (Rupee) 16 पैसे लुढ़ककर 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

बता दें कि पिछले दिवस में रुपया (Rupee)  13 पैसे चमककर 73.71 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। घरेलू शेयर बाजार के मजबूती में खुलने का असर शुरुआती कारोबार में रुपये पर भी रहा। भारतीय मुद्रा एक पैसे की तेजी में 73.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। कारोबार के शुरुआती पहर में रुपया (Rupee) 73.64 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। रुपये को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी दो फीसदी की गिरावट का समर्थन रहा।

इंडोनेशियन यूट्यूबर वीना फैन ने किया शाहरुख के गाने को रीक्रिएट

बाद में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में शुरु हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में भारतीय मुद्रा 73.93 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर पर आ गयी। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 16 पैसे लुढ़ककर 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

Related Post

पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

Posted by - August 4, 2021 0
जांच कराने को लेकर कई दिनों से संसद के अंदर और बाहर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने में लगी है। इस…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय पहुंचे गुरूपाल भल्ला के घर, पुराने साथियों से की मुलाकात

Posted by - February 18, 2026 0
रायगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूपाल…
AK Sharma

किसानों, मजदूरों, युवाओं व महिलाओं के साथ सर्वसमाज के विकास को समर्पित बजट: एके शर्मा

Posted by - July 23, 2024 0
लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का वर्तमान बजट (Union Budget) विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण…