RSS-BJP एंड कंपनी की कथनी-करनी में जमीन आसमान का अंतर, सांप्रदायिक हिंसा बढ़ी- मायावती

681 0

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि देश में रहने वाले सभी का डीएनए एक ही है, जो चाहते हैं कि मुसलमान यहां नहीं रहें, वो सच्चे हिन्दू नहीं हैं। भागवत के इसी बयान पर बीते दिन से ही सियासी बयानबाजी का दौर जारी है, अब बसपा प्रमुख मायावती ने इस मसले पर टिप्पणी की है। मायावती ने कहा- भागवत द्वारा दिए गया बयान किसी के भी गले से नीचे नहीं उतर रही, RSS-बीजेपी एंड कंपनी की कथनी-करनी में काफी अंतर है।

मायावती बोलीं सच्चाई तो ये है कि बीजेपी की सरकारों की वजह से जातिवाद, राजनीति द्वेष और सांप्रदायिक हिंसा ने लोगों को परेशान किया हुआ है। उन्होंने आगे कहा- भागवत का दिया गया ताज़ा बयान लोगों को अविश्वसनीय लगता है, ये बयान मुंह में राम, बगल में छुरी वाला लगता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस मसले पर टिप्पणी की। मायावती ने कहा कि मोहन भागवत का बयान ‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ जैसा है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जहां भी चल रही हैं, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर चल रही हैं। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच संकीर्ण है. उन्होंने कहा कि आरएसएस के बिना भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है।

मायावती ने कहा कि मोहन भागवत देश की राजनीति को विभाजनकारी बताकर जो कोस रहे हैं, वो सही नहीं है। सच्चाई तो ये है कि बीजेपी की सरकारों की वजह से जातिवाद, राजनीति द्वेष और सांप्रदायिक हिंसा आ लोगों को परेशान किया हुआ है।

Related Post

गोडसे देशभक्त

राजनाथ बोले- गोडसे को देशभक्त वाले बयान की बीजेपी करती है निंदा, विपक्ष का वॉकआउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में दिए विवादित बयान पर कांग्रेस ने हंगामा किया।…
Naresh Tikait in Ayodhya

अयोध्या पहुंचे नरेश टिकैत, ‘रामलला’ से की कृषि कानून वापस लेने की प्रार्थना

Posted by - February 25, 2021 0
अयोध्या। राम नगरी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने हनुमानगढ़ी व रामलाला के दर्शन…
School Chalo Abhiyan

योगी सरकार का संकल्प: अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा

Posted by - June 30, 2025 0
लखनऊ। जब नेतृत्व संकल्प ले और प्रशासन संजीवनी दे, तो परिवर्तन केवल लक्ष्य नहीं, परंपरा बन जाता है। उत्तर प्रदेश…
AK Sharma

यात्रियों को कैशलेस किराये हेतु डिजिटल कार्ड One UP One Card’ की मिलेगी सुविधा

Posted by - October 7, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन…