रोहित को होना चाहिए इंडिया टी-20 टीम का कप्तान: माइकल वॉन

996 0

मनोरंजन डेस्क.    रोहित शर्मा की कप्तानी का हुनर किसी से नही छिपा है. अपनी कप्तानी में रोहित ने अपनी टीम मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) का खिताब जितवाया है. जोकि अब तक का आईपीएल का रिकॉर्ड बन चुका है. इसलिए रोहित की जितनी तारीफ़ की जाए वो कम है. ऐसे में रोहित शर्मा को भारतीय टीम का टी20 कप्तान बनाने की बात की जा रही है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा है कि रोहित शर्मा को टीम इंडिया का टी20 टीम का कप्तान बनना चाहिए.

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास!

माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस के IPL2020 जीतने के बाद ट्विटर पर कप्तान रोहित की तारीफ़ करते हुए कहा कि, “बिना किसी सवाल के रोहित शर्मा को भारत के टी-20 टीम का कप्तान बनना चाहिए. वह एक शानदार कप्तान हैं. वह अच्छे से जानते हैं कि टी-20 मैच कैसे जीते जाते हैं. इससे कोहली को बतौर खिलाड़ी खुलकर खेलने का मौका मिलेगा. रोहित भारत में टी20 फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है. आप देखेंगे कि दुनिया के कई देशों में खिलाड़ी अलग अलग फॉर्मेट की कप्तानी करते हैं.”

पूर्व कप्तान माइकल वॉन से पहले, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी रोहित को भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों का कप्तान बनाने की बात कर चुके हैं.  गंभीर का मानना है कि अगर आगामी दिनों में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों का कप्तान नहीं बनाया जाता है तो यह शर्मनाक होगा और इससे भारतीय क्रिकेट का नुकसान होगा.

गौरतलब है कि 2013, 2015, 2017 , 2019 और अब 2020 में भी मुंबई इंडियंस(MI) ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया और और ये सारे खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में रह कर जीते हैं.

Related Post

शिरडी सांई मंदिर

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शिरडी सांई मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Posted by - March 17, 2020 0
मुंबई । महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले में विश्वविख्यात शिरडी सांई बाबा मंदिर को कोरोना वायरस के प्रकोप के फैलने से…
CM Dhami

धामी ने नरेन्द्र मोदी को एनडीए गठबंधन के नेता चुने जाने पर दी बधाई

Posted by - June 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को…
Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति ने किया ‘‘वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ’’ का शुभारंभ

Posted by - December 23, 2023 0
देहरादून/हरिद्वार: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘‘वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ’’…