Riya order cake on Sushant's house on June 12

क्या रिया ने मंगवाया था 12 जून को सुशांत के घर केक, यह फोटो उठा रही है सवाल  

1562 0

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस केस में रोज कोई न कोई नया सवाल खड़ा होता नज़र आ रहा है। वहीं रिया चक्रवर्ती पर पिछले एक महीने से शक उठ रहा हैं। खासकर ड्रग्स की चैट सामने आने से रिया को लेकर ये पूरा मामला अब सीबीआई के साथ नारकोटिक्स ब्यूरो तक पहुंच गया है।

रिया चक्रवर्ती के समर्थन पर उतरी हिना खान को किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने कही यह बात

हाल ही में एक नई बात सामने आई है जो रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर से सवालों के कठघरे में खड़ा करती है। सबसे अहम सवाल ये है कि क्या रिया चक्रवर्ती 12 जून को सुशांत सिंह के घर पर थीं? सोशल मीडिया पर रिया की वायरल हो रही इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सुशांत के घर की है।

https://www.instagram.com/p/CBVi6-qJVRb/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं रिया चक्रवर्ती इस बात पर टिकी हुई हैं कि वो 8 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर चली गई थीं और उसके बाद उन्होंने सुशांत का नबंर ब्लॉक कर दिया था। लेकिन रिया चक्रवर्ती की इस बात पर उनकी ही यह फोटो सवाल उठाने पर मजबूर कर रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 12 जून 2020 को रिया चक्रवर्ती ने ये केक किसके लिए मंगाया था?

रश्मि देसाई ने पूरा कर डाला अपना यह सपना, खरीदी यह लग्जरी कार

सोशल मीडिया पर रिया की एक फोटो खूब वायरल हो रही है जो एक केक शॉप ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। आपको बता दें ये फोटो 12 जून की हैं और खबरों की मानें तो यह फोटो रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था। फोटो में रिया ने केक शॉप का शुक्रिया अदा करते हुए सुशांत की एक्‍स मैनेजर श्रुति मोदी का नाम भी लिया था।

सूत्रों के मुताबिक रिया की फोटो के ठीक पीछे जो जगह दिख रही है वो सुशांत के लिविंग रूम की है। घर के एक फ्रेम में एक एस्ट्रानॉट की तस्वीर लगी हुई है, जिसका किनारा ठीक वैसा ही है, जैसा सुशांत के लिविंग रूम में है। हालांकि ये फोटो पुरानी भी हो सकती हैं। शायद ये फोटो केक शॉप के प्रमोशन के लिए हों, जो रिया ने पहले ही खिचवाई। लेकिन सच जो भी हो फिलहाल इस फोटो को लेकर सवाल तो उठ रहे हैं।

Related Post

साउथ एक्टर पुनीत राजकुमार को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर

Posted by - October 29, 2021 0
बेंगलूरु। कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती…
Kareena Kapoor

करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर जाने कैसा था सैफ अली खान का रिएक्शन?

Posted by - October 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor)  इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के खूबसूरत टाइम को इंजॉय कर रही हैं। इस…
सनी देओल और गोविंदा रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: अजमेर में सनी देओल और गोविंदा ने किया रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Posted by - April 27, 2019 0
अजमेर। लोकसभा चुनाव प्रचार में अंतिम दिन 27 अप्रैल को अजमेर में बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता सनी देओल भाजपा…