Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स लेने व खरीदने-बेचने में थीं शामिल, मुसीबत बढ़ना तय

1640 0

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती फंसती ही जा रही हैं। मामले में कोर्ट ने बड़ा एक्शन लेते हुए शनिवार को नौ सितंबर तक एनसीबी रिमांड पर भेज दिया है। इसके बाद अब रिया चक्रवर्ती भी अपने ही बिछाए जाल में फंसती नजर आ रही हैं। अब जांच के दौरान उन्हीं के व्हाट्सएप चैट से ही उनकी पोल खुल रही है।

करीना और आमिर मुंबई में करेंगे ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग  

सेंट्रल इनवेस्टिगेशन एजेंसीज ने PMLA के प्रावधान के तहत अपनी जांच में ये पाया है कि रिया चक्रवर्ती का इनवॉल्वमेंट ड्रग्स खरीदने, बेचने और उसका इस्तेमाल करने में था। जबकि रिया ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान इस बात से पूरी तरह से नकारा था। साथ ही कहा था कि ड्रग्स से दूर-दूर तक उनका कोई वास्ता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी भी ड्रग्स लिया ही नहीं है।

करीना और आमिर मुंबई में करेंगे ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग  

जबकि रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्होंने कॉन्ट्राबैंड्स प्रोडक्ट्स को खरीदा और बेचा है। इस्तेमाल किया है जो नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट, (NDPS) 1985 के दायरे में आता है।

बता दें कि इस खुलासे बाद अब रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें आने वाले समय में और भी बढ़ सकती हैं। रिया मामले की शुरुआत से ही शक के दायरे में हैं। ऐसे में उनकी कथनी और करनी में समानता का आभाव आने वाले वक्त में उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है। सुशांत सुसाइड मामले में जबसे ड्रग्स एंगल सामने आया है तबसे मामले में तेजी देखने को मिली है।

 

Related Post

आज़म खान

रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश करेंगे मुलाकात

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर…
CM Dhami

धामी ने किया ‘स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा’ का शुभारम्भ

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को अपने आवास स्थित कार्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा…
CM Yogi held a rally in Pipra assembly constituency

अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना हैं कांग्रेस, राजद, ए माले व इनके सहयोगी: सीएम योगी

Posted by - November 8, 2025 0
पूर्वी चंपारण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैली निरंतर जारी है।…
Yogi

दलित, शोषित और वंचितों के लिए नई उम्मीदों का दौर बना योगी का कार्यकाल

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धांत को प्रेरणापुंज मानकर कार्य कर रही योगी…