दलित बच्ची से दुष्कर्म कर फरार आरोपी गिरफ्तार

810 0

भदोही जिले में आठ साल की एक दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप ने 60 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक ज्ञानपुर कोतवाली के एक गांव में यह मामला शुक्रवार दोपहर को सामने आया जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज कर कार्यवाही शुरू की।

किशोरी के साथ गैंगरेप , मामला दर्ज

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद आलमगीर ने आज बताया कि शिकायत के मुताबिक चुन्नी लाल यादव (60) के खेत में आठ साल की बच्ची गई थी, उससे पीछे-पीछे चुन्नी लाल भी पहुंच गया और कथित रूप से बच्ची का मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। शिकायत के मुताबिक बच्ची के चीखने पर पास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया, बच्ची को बेहोशी की हालत में परिवार वाले अस्पताल लेकर आए एवं इलाज के बाद शनिवार को पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपी चुन्नी लाल यादव को आज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Post

CM Dhami

देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी: मुख्यमंत्री

Posted by - December 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई…
CM Dhami

पीएम के नेतृत्व में नारीशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है: धामी

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025:…