Anurag Agarwal

राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुआ है मतदान, भारत निर्वाचन आयोग ने भी की सराहना

220 0

चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव-2024 ( Haryana Lok Sabha elections)  में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। 20 साल बाद यह पहली बार है कि राज्य में कहीं कोई री-पोल नहीं हुआ है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान हुआ है और भारत निर्वाचन आयोग ने भी इसकी सराहना की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि 2004 से 2019 तक के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) की यह कहानी रही है कि हर बार कभी न कभी री-पोलिंग अवश्य हुई है।

उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2004 के लोकसभा आम चुनावों (Lok Sabha Elections) के दौरान हरियाणा में 12 मई, 2004 को अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, फरीदाबाद और भिवानी लोकसभा क्षेत्रों में कुल 11 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान हुआ था। इसी प्रकार, 2009 के लोकसभा चुनावों में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर 13 मई, 2009 को पुनः मतदान हुआ था।

उन्होंने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के दौरान गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 15 मई, 2014 को कुल 8 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान हुआ था जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 19 मई 2019 को एक मतदान केंद्र पर पुनः मतदान हुआ था।

इस बार 2024 के चुनावों में कहीं पर भी दोबारा मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी, इसके लिए मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य स्टाफ भी सराहना के पात्र हैं।

Related Post

दिल्ली की जीत

जीत की हैट्रिक के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, यह मेरी नहीं दिल्ली की जीत

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री…
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने गिनाई अपनी प्राथमिकता

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर बनकर इतिहास रचने वाले सुजीत पांडेय ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने…

जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईडी निदेशक आगे सेवा विस्तार नहीं दिया

Posted by - September 8, 2021 0
आठ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने संजय कुमार मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त करने के 2018 के आदेश…
सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति ने 73 लाख रुपये का मास्क, पीपीई और सेनिटाइजर किया दान

Posted by - March 29, 2020 0
मंगलुरु। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकमिर्यों और अन्य व्यक्तियों के…