महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश, शिवसेना जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

948 0

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी ने मंगलवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश कर दी है। यह खबर डीडी न्यूज़ के हवाले से मिली है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल से बातचीत की है। सिब्बल से बातचीत के बाद ही उद्धव ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल शिवसेना की ओर से पक्ष रख सकते हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि कांग्रेस की वजह से सरकार बनने में कोई देरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अब सही दिशा में बात आगे बढ़ रही है। विचारधारा को लेकर अब कोई मतभेद नहीं है।

पीएम मोदी ने बुलाई केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। जिसके बाद वह ब्राजील के लिए रवाना हो जाएंगे।  महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

https://twitter.com/priyankac19/status/1194165719627436032

शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी एनसीपी को दिए गए समय तक राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कैसे कर सकते हैं? हालांकि महाराष्ट्र राजभवन ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश से इनकार कर दिया है।

Related Post

J&k: कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 2 दिन में 5 दहशतगर्द ढेर

Posted by - July 8, 2021 0
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां के कुलगाम और पुलवामा में बुधवार…
AK Sharma

साफ-सफाई व कचरामुक्ति में कोई कमी न रह जाय, इस बात का ध्यान रखेंगे: एके शर्मा

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अयोध्याधाम (Ayodhya Dham) में पुरुषोत्तम भगवान राम…

तालिबानी सरकार: आतंकी मुल्ला हसन अखुंद की लीडरशिप मे 33 मंत्रियों में से 14 आतंकी

Posted by - September 9, 2021 0
तालिबान की 33 मंत्रियों की सरकार में 14 आतंकी हैं। कई उपमंत्री और गवर्नर भी इनमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री मुल्ला…