अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव- Video वायरल

2486 0

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाले है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1194155278960336896

वीडियो में अक्षय कुमार और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक-दूसरे के साथ बुरी तरह से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों का झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि खुद पुलिस को भी उनके बीच में उतरना पड़ा। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के झगड़े का यह वीडियो खुद बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया है। दरअसल, वीडियो में बॉलीवुड के दोनों ही कलाकार मजेदार अंदाज में एक दूसरे पर घूंसे बरसाते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से करती हैं, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई बढ़ती है। खुद पुलिस को भी उनका बचाव करने आना पड़ता है। वीडियो को देखकर लग रहा है मानो यह ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग के दौरान का है। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है।

बता दें कि अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ हिंदी भाषी एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका तो निभाएंगे, साथ ही एक सीन के लिए इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन की भी झलक देखने को मिलेगी।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: फिल्मी दुनिया से की अपने करियर की शुरुआत, फिर भी नही बन पाए सफल एक्टर

Posted by - September 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राकेश रोशन आज यानी 6 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं राकेश रोशन…

‘पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं’ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पर भड़कीं तापसी और सोना

Posted by - August 27, 2021 0
पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं’ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की इस टिप्पणी पर तापसी पन्नू और सोना मोहापात्रा…
Dia Mirza

दीया मिर्जा : पर्यावरण में बदलाव के लिए सरकार और उद्योग को जवाबदेह होने की आवश्यकता

Posted by - April 22, 2021 0
मुंबई । अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) पर्यावरण के मुद्दों पर हमेशा मुखर रही हैं। गुरुवार को अर्थ डे के…