realme

रियलमी यूआई 2.0 स्किन को 21 सितम्बर को लॉन्च करेगी

1703 0

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अपने नए एंड्रॉयड 11 आधारित यूआई 2.0 स्किन को 21 सितम्बर को लॉन्च करेगी। यह स्किन नारजो 20 सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। ब्रांड ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी एक्स50 प्रो के साथ रियलमी यूआई 2.0 का बेटा अपडेट लॉन्च किया है।

UPSEE-2020 परीक्षा 20 सितम्बर को, तैयारियां पूरी

बता दें कि जैसा कि उम्मीद थी, यह कलरओएस 11 का ट्वीक्ड वर्जन है। जैसे कि ओरिजिनल रियलमी यूआई और कलरओएस 7 हैं।

नारजो 20 सीरीज के तहत तीन डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। ये डिवाइस 20ए, नारजो 20 औ नारजो 20 प्रो हैं। रियलमी नारजो 20 सीरीज इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए नारजो 10 तथा नारजो 10ए का स्थान लेगा।

रियलमी नारजो 20ए दो वेरिएंट 

3जीबी रैम-32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा।

इसी तरह, नारजो 20 दो वेरिएंट 

4जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह भी व्हीक्ट्री ब्ल्यू और ग्लोरी सिल्वर रंगो में उपलब्ध होगा। जहां तक नारजो 20 प्रो की बात है तो यह 6जीबी रैम-64जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

Related Post

CM Yogi inaugurated Seva Pakhwada 2025 from Lucknow

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ से…
yogi

सीएम योगी के विजन से उत्तर प्रदेश बना डिजिटल इनोवेशन और निवेश का नया केंद्र

Posted by - December 10, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व और नीति-नियोजन का असर स्टार्टअप (StartUp) , आईटी और डेटा…
CM Dhami

आमजन की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह खटीमा में क्षेत्र की जनता से…