विदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाएंगे भारतीय शिक्षक

विदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाएंगे भारतीय शिक्षक

817 0

अप्रैल (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की ज्ञान योजना (ग्लोबल इनिशियेटिव आॅफ एकेडमिक नेटवर्क्स) को संशोधित करने पर विचार कर रही है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने  भाषा  को बताया,    ज्ञान योजना को  ज्ञान प्लस  योजना के रूप में संशोधित करने का प्रस्ताव है।

उच्चतर शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा ज्ञान योजना में एकतरफा सम्पर्क का प्रावधान है यानि भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने के लिये विदेशी संकाय (एकेडमिक पर्सन) भारत आ रहे हें। इस विषय पर मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की है कि मौजूद ज्ञान योजना के पुनर्गठन की आवश्यकता है। इसके तहत संशोधित योजना का नाम ज्ञान प्लस करने का प्रस्ताव आया है अधिकारियों ने बताया कि इसमें भारतीय शिक्षक संकायों को विदेशी संस्थानों में भी पढ़ाने का प्रावधान होगा। इससे उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पहल एवं अभ्यासों का अनुभव मिल सकेगा।

जरूरतमंद रोगियों को अब सरकार देगी 20 लाख

विभाग का मानना है कि इससे संकाय वापस आने पर अपने संस्थान की सामग्री डिजाइन, मूल्यांकन एवं पाठ्यक्रम प्रबंधन कौशल में सुधार करके स्थायी सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे।
गौरतलब है कि ग्लोबल इनिशियेटिव ऑफ़ एकेडमिक नेटवर्क्स (ज्ञान) की शुरूआत 30 नवंबर 2015 को हुई थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों आदि को भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने के लिये आमंत्रित किया जाता है। आईआईटी खडगपुर, ज्ञान के लिये राष्ट्रीय समन्वय का मुख्य संस्थान है।

Related Post

malaika-arora

रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका ने प्रेग्नेंसी पर दिया ये बयान

Posted by - November 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों चर्चा का बिषय बन चुकी है। इसी…
शेयर बाजार

शेयर बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स में 41,798 अंकों का उछाल

Posted by - December 20, 2019 0
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का…
रोजगार मेला

एमआईटी मेरठ में आठ फरवरी को 8921 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला

Posted by - February 4, 2020 0
लखनऊ। सेवायोजन विभाग और मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एमआईटी संयुक्त रूप से एक वृहद रोजगार मेला आठ फरवरी को एमआईटी…