महेंद्र सिंह धोनी

रवि शास्त्री बोले-महेंद्र सिंह धोनी का टी-20 करियर अभी है जिंदा

1014 0

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास की अटकलों के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज का टी-20 करियर अभी जिंदा है। रवि शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में धोनी के बारे में बात की और कहा कि भारत को दो विश्व कप दिलाने वाला कप्तान है। वह कभी भी अपने आप को टीम पर थोपता नहीं है।

रवि शास्त्री ने कहा कि  धोनी के बारे में मैं एक बात जानता हूं कि वह खुद को टीम पर कभी थोपते नहीं

रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी का टी-20 करियर अभी जिंदा है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे। धोनी के बारे में मैं एक बात जानता हूं कि वह खुद को टीम पर कभी थोपते नहीं हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह खेलना जारी नहीं रख सकते हैं। तो टेस्ट क्रिकेट की तरह ही कह देंगे कि मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं, लेकिन अगर वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं। तो फिर वह इस प्रारूप में आगे भी खेलना जारी रख सकते हैं।

फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है बीजेपी सरकार: अखिलेश यादव 

रवि शास्त्री के संकेतों को समझा जाए तो फिर साफ है कि धोनी इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे

रवि शास्त्री के संकेतों को समझा जाए तो फिर साफ है कि धोनी इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। धोनी ने हालांकि जुलाई 2019 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने संन्यास को लेकर सीधे तौर पर कोई बात नहीं की है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में उनका अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है। आईपीएल में उनके खेलने को भी उनकी विश्व कप की तैयारियों का ही हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि इससे पहले ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: खलनायकों में शामिल प्रेम चोपड़ा का नाम,कई फिल्मों में निभाया किरदार

Posted by - September 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड में खलनायकों की भी उतनी ही भूमिका है, जितनी एक्टर्स या एक्ट्रेस की है। इन्ही में खलनायकों…
CM Vishnu Dev Sai

शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु करें कार्य: मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 16, 2025 0
रायपुर: जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय (CM…
BrahMos

लखनऊ यूनिट से रवाना होगी ब्रह्मोस की पहली खेप, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शनिवार को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रही…

जीएसटी समितियों की बैठक आज, छोटी इकाइयों को मिल सकती है राहत

Posted by - January 6, 2019 0
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की मंत्रिस्तरीय समितियों की आज बैठक होगी। अधिकारियों ने यहां इस बात की जानकारी दी।दो समितियों…