RAMESH POKHRIYAL NISHANK

शिक्षा मंत्री निशंक ने कुंभ मेले की तुलना परीक्षा आयोजन से की

1020 0
देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने कुंभ मेले की तुलना परीक्षा के आयोजन से की है। उन्होंने कहा अगर लोग कोरोना बचाव संबंधी मानकों का पालन करेंगे तो कुंभ का आयोजन अच्छे ढंग से होगा। कोरोना महामारी के बीच भी हमने देश में नीट और जेईई की परीक्षा कराई।

धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले का नोटिफिकेशन जारी होने में अब कुछ ही दिन का वक्त बचा है। सरकार पहले ही ये तय कर चुकी है कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुंभ मेला का आयोजन होगा। वहीं, प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने देहरादून पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने कुंभ मेले के आयोजन की तुलना एक परीक्षा के आयोजन से कर दी।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कुंभ की तुलना परीक्षा के आयोजन से की

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank)  ने कहा कि अगर सभी लोग कोरोना बचाव संबंधी मानकों का पालन करेंगे, तो कुंभ का आयोजन अच्छे ढंग से हो सकेगा।  जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही थी। उस दौरान भी देश में नीट और जेईई की परीक्षा कराई गई। दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा नीट कराने में केंद्र सरकार सफल रही है।  यही नहीं, बिहार में भी इन्हीं मानकों को लेकर चुनाव कराए गए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने कहा कि 16 लाख लोग एक साथ परीक्षा देने बैठते हैं लेकिन कुंभ में लोग अगर आ रहे हैं तो वह थोड़ा डिस्टेंस मेंटेन करके रखें। कोरोना से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करें, तो ऐसे में दिक्कत नहीं होगी।

Related Post

Anand Bardhan

कुम्भ मेला क्षेत्र को बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे: मुख्य सचिव

Posted by - July 2, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के…
Clock Tower

बार-बार खराब हो रही घंटाघर की धड़कन का जिला प्रशासन ने कराया विशेषज्ञ उपचार

Posted by - November 8, 2025 0
देहरादून: देहरादून की घड़कन कहे जाने वाले घंटाघर (Clock Tower) की सुई रूकने तथा गलत टाईम बताने की शिकायतों का…
Road Cutting

सेफ्टी नियमों पर सख्ती, रोड कटिंग के मामलों में जिला प्रशासन का कड़ा फैसला

Posted by - February 8, 2026 0
देहरादून: सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर शहर में किये जा रहे निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते…
CM Dhami

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

Posted by - April 15, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही समाज और देश…