रामायण कॉन्क्लेव: 24 जुलाई से होगा शुरू

1320 0

लखनऊ। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि 24 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर रामायण कान्क्लेव का अयोध्या से शुभारम्भ कराया जाना प्रस्तावित है।राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति एवं पर्यटन विभाग डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा पर्यटन निदेशालय के सभागार में की।

रामायण कान्क्लेव से सम्बंधित आयोजन क्रमिक रूप से अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विन्ध्याचल, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, ललितपुर, बिठूर, मथुरा, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद, सहारनपुर बिजनौर, बरेली, लखनऊ में किया जायेगा। दो माह तक चलने वाले इन आयोजनों में संगोष्ठियों के साथ-साथ लगभग 2500 लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी की जायेंगी।

बैठक में राज्यमंत्री ने निर्देशित किया कि संगोष्ठियों में आयोजन स्थल के अनुरूप रामायण के विभिन्न प्रंसगों की वर्तमान समय में प्रासंगिता पर व्याख्यान आयोजित किये जायें। बच्चों में रामायण संस्कृति के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने के लिए रामायण पर आधारित क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित करायी जायें।

कोविड जन्य परिस्थिति को देखते हुए कोविड प्रोटोकाल का पूर्णरूपेण अनुपालन करते हुए समस्त कार्यक्रमों के आनलाइन प्रसारण की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली जायें। जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए रामायण कान्क्लेव के अन्तर्गत आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।

Related Post

Pramod Tiwari

बेकाबू हो रहे हालातों के लिए सरकार की नीतियां हैं जिम्मेदार : प्रमोद तिवारी

Posted by - April 26, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस नेता ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य दवाओं की सप्लाई दुनिया के 82 देशों में की गई…
CM Yogi

सामूहिक विवाह योजना के जरिए प्रदेश में अब तक दो लाख शादियां करा चुकी है सरकार: सीएम योगी

Posted by - November 28, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बाल विवाह और दहेज कुप्रथा के खिलाफ सभी लोगों को संकल्प…
Mahakumbh 2025

सीएम योगी के विजन अनुसार महाकुम्भ मेला क्षेत्र को कई मायनों में बनाया जाएगा विशिष्ट

Posted by - August 5, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे महाकुम्भ…

दिवाली स्पेशल: इस आसान सी रेसिपी से बनाए हलवाई जैसी काजू कतली

Posted by - November 10, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.  काजू कतली के बिना दिवाली का त्यौहार अधूरा है. काजू कतली एक ट्रेडिशनल इंडियन मिठाई है. कुछ दिनों…

फाइबर से भरपूर काले चने में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Posted by - November 13, 2020 0
हेल्थ डेस्क.    काले चने आपकी स्वास्थ्य के मद्देनजर बहुत लाभदायक होते है. इनमे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, फॉस्फोरस,…