cm yogi

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, कहा- बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही

989 0

कोलकाता। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा कि बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही है। योगी (CM Yogi) ने कहा कि बंगाल में आज गरीबी और बदहाली है। उन्होंने (CM Yogi) कहा कि भारत में राम के बिना कोई काम शुरू नहीं होता है।

 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मालदा में आयोजित रैली में ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

अयोध्या की सरयू नदी में संचालित होगा ‘रामायण क्रूज’

योगी (CM Yogi) ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बंगाल में नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में सरकार प्रायोजित हिंसा क्यों हो रही है।

बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में अवैध घुसपैठ को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अराजकता फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज देश की सुरक्षा को भी चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे राशन हड़प जाते हैं। बंगाल में गरीबों की हालत बदहाल है।

जानें बंगाल में CM यागी ने क्या कहा-

  • CM योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है।
  • बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है।
  • ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती है।
  • योगी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि कभी उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी जो, अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती थी, उस सरकार का हश्र आपने देखा कि क्या हो गया है। ठीक वैसे ही इस बार बंगाल में TMC सरकार की बारी है, जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है।
  • ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि जब पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को शरण देने की बात होती है तो, बंगाल की सरकार विरोध करती है. जब घुसपैठियों को बाहर करने की बात होती है तो, यहां की सरकार तिलमिला जाती है।
  • CM योगी ने कहा -जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित प्रताड़ित हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों और ईसाईयों संरक्षण और सुरक्षित ठिकाना देने के लिए कानून बनाते हैं और उसे भारत में लागू करते हैं तो, बंगाल में हिंसा क्यों होती है? ये हिंसा सत्ता प्रायोजित क्यों है।
  • CM योगी ने कहा कि ममता सरकार घुसपैठियों के साथ है. उसे यहां की जनता के साथ कुछ लेना देना नहीं है।

Related Post

ठाकरे सरकार पर बढ़ा खतरा

ठाकरे सरकार पर बढ़ा खतरा

Posted by - March 22, 2021 0
पूर्व पुलिस कमिश्नर की चिट्ठी के बाद  महाराष्ट्रकी उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट मंडरारहाहै। एनसीपी नेताशरद पवार ने  अपने नेताओं…
Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

Posted by - April 23, 2024 0
मेरठ : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की आज जयंती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम को 500 वर्ष बाद…
Baba Vishwanath

महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Posted by - February 27, 2025 0
वाराणसी : महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के चरणों में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री…