राखी सावंत

राखी सावंत का इंटीमेट वीडियो वायरल, इस हीरो को बताया ‘ठंडा’

1008 0

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल उनकी शादी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। राखी ने सिर्फ फेमिली और क्लोज दोस्तों के बीच शादी में बुलाया था। इसके बाद उन्होंने दुल्हन बनकर अपनी तस्वीरें तो शेयर कीं, लेकिन पति का चेहरा नहीं दिखाया। न ही शादी कोई तस्वीर सामने आई है। वहीं शादी के बाद भी राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक शख्स के साथ इंटीमेट होती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/tv/B7TjsL2B6Td/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में राखी रेड कलर की ड्रेस पहने रेगिस्तान में रोमांस करती दिख रही हैं, इस वीडियो में वह कई बोल्ड सीन देती भी नजर आ रही हैं

राखी सावंत का ये वीडियो किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो का हिस्सा मालूम होता है। जिसकी शूटिंग वह इन दिनों कर रही हैं। राखी ने वीडियो तो शेयर किया, लेकिन इसके बारे में कुछ डीटेल्स शेयर नहीं कीं। इस वीडियो में हीरो कौन है ये भी राखी ने नहीं बताया है। हालांकि, वीडियो के कैप्शन में उन्होंने हीरो को ‘ठंडा’ जरूर कह डाला। इस वीडियो में राखी रेड कलर की ड्रेस पहने रेगिस्तान में रोमांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में वह कई बोल्ड सीन देती भी नजर आ रही हैं।

टीवी सीरियल की क्लिप भी शेयर की थी, जिसमें वो चुड़ैल के किरदार में दिख रही

वीडियो देखकर मालूम होता है कि वह शादी के बाद फाइनली काम पर लौट आई हैं। बीते दिनों उन्होंने एक टीवी सीरियल की क्लिप भी शेयर की थी, जिसमें वो चुड़ैल के किरदार में दिख रही थीं। इसके अलावा उन्होंने बैंकॉक में हुए अपने स्टेज शो की वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैंस को दिखाई थी। इस वीडियो में वो ‘आंख मारे’ गाने पर डांस कर रही थीं।

बता दें कि राखी ने बीते साल जुलाई में कथित तौर पर यूके बेस्ड रितेश नाम के एक शख्स से शादी की थी। राखी सावंत ने बताया था कि उनके पति बिजनेस मैन हैं। अभी तक उन्होंने पति की पहचान नहीं खोली है। हालांकि, वह ये कई बार कह चुकी हैं कि सही समय आने पर वह सारे राज बयान करेंगी।

Related Post

शारजील इमाम गिरफ्तार

जेएनयू छात्र शारजील इमाम जहानाबाद से दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र शारजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। इमाम पर पुलिस…

आमिर ने फैन्स से ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में काम करने के लिए नहीं मांगी, आखिर मामला क्या है?

Posted by - September 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ट्विटर पर एक ऐसी पोस्ट कर दी है कि उन्हें माफ़ी…
बाला

‘बाला’ की कमाई में दूसरे दिन 60 फीसदी का इजाफा, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25 करोड़ के पार

Posted by - November 10, 2019 0
मुंबई। आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडणेकर स्टारर ‘बाला’ को दूसरे दिन जबर्दस्त ​कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया…