नरेंद्र तोमर के प्रस्ताव पर बोले राकेश टिकैत, 10 साल तक जारी रह सकता है प्रदर्शन

541 0

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद बुलाया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर एनएच-9, एनएच-24 को किसानों ने जाम कर दिया है। किसान संगठन से जुड़े नेता यहां पर जम गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर के अलावा किसानों ने शंभू बॉर्डर भी जाम कर दिया है।

हम वापस नहीं जाएंगे- राकेश टिकैत  

इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि मंत्री के बातचीत के जरिए रास्ता निकालने के बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री रट्टू हैं। टिकैत ने कहा कि अगर सरकार कानून में दस साल में सुधार करेगी तो ये आंदोलन 10 साल तक जारी रहेगा। हम वापस नहीं जाएंगे।

‘बंदूक की ताकत से नहीं बदल सकते विचार’

टिकैत ने कहा कि किसी के विचार को आप विचार से ही बदल सकते हो बंदूक की ताकत से आप विचार नहीं बदल सकते। कृषि मंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि वो रट्टू हैं, जैसे बचपन में पढ़ाया गया था। जो पढ़ लिया उतना ही बोलेगा उससे ज्यादा बोलेगा ही नहीं। टिकैत ने कहा कि वो कहते हैं कि कानून वापसी नहीं लेंगे संशोधन पर बात करनी है, बात कर लो।

सरकार मसले पर चर्चा को तैयार

बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की ओर से उठाए जाने वाले किसी भी मसले पर चर्चा के लिए तैयार है। तोमर ने बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है।

अब तक 10 दौर की बातचीत बेनतीजा

गौरतलब है कि किसानों को दिल्ली की सीमा पर धरना देते हुए 300 दिन से अधिक हो चुके हैं। इस दौरान किसान नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच 10 दौर की बातचीत भी हुई थी जो बेनतीजा रही थी। जनवरी महीने में किसानों और सरकार के बीच अंतिम दफे बातचीत हुई थी।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

सीएम सैनी ने HSSC के नव नियुक्त चेयरमैन हिम्मत सिंह को दिलवाई गोपनीयता की शपथ

Posted by - June 8, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने चंडीगढ़ में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नव नियुक्त चेयरमैन हिम्मत…

हरियाणा :कृष्ण भक्ति में लीन IPS भारती ने मांगा रिटायरमेंट

Posted by - August 7, 2021 0
हरियाणा की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा इन दिनों कृष्ण की भक्ति में लीन हैं, उन्होंने पत्र लिखकर प्रदेश सरकार…
CM Dhami

दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया-सीएम

Posted by - January 5, 2026 0
नई दिल्ली । मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार…
AIADMK

सभी धर्मों के साथ करें समान व्यवहार, धार्मिक मामलों में दखल न दे सरकार

Posted by - June 11, 2022 0
नई दिल्ली: अन्नाद्रमुक (AIADMK) के शीर्ष नेता के पलानीस्वामी (Palaniswami) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार (Government) को धार्मिक मामलों…