राजपाल यादव भी होंगे कांग्रेस में शामिल

शीला दीक्षित से मिले अभिनेता राजपाल यादव, कांग्रेस में शामिल होने की आशंकाए तेज

1334 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दिल्ली पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली की लगातार 15 साल तक सीएम बनकर रिकॉर्ड बनाने वाली कांग्रेस नेता शीला दीक्षित से मुलाकात की है।राजपाल के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्षा के घर पहुंचते ही कयासों का दौर तेज हो गया कि क्या वह भी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :-आचार संहिता के उल्लंघन में हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी ने जारी की नोटिस 

आपको बता दें  बीते सप्ताह अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं और अब वह उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। वह भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ मैदान में हैं।वहीं अभिनेता राजपाल यादव शीला दीक्षित के घर पहुंचने पर इनकी भी कांग्रेस मे शामिल होने के आशंका बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें :-बिहार में दो जगह से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जीत सुनिश्चित का किया दावा 

जानकारी के मुताबिक फिल्म अभिनेता राजपाल यादव से कहा, “मैं दिल्ली आता हूं​ तो शीला दीक्षित से मिलता रहता हूं. शीला दीक्षित का आज जन्मदिन भी था इसलिए उनसे मुलाक़ात हुई. मैं जब भी दिल्ली आता हूं सभी से मिलता हूं। आशीर्वाद लेता रहता हूं।”इससे पहले 27 मार्च को राजपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की थी।

Related Post

Stock market

स्टाक मार्केट बड़ी गिरावट के साथ खुला , सेंसेक्स 1700 अंक से ज्‍यादा लुढ़का

Posted by - March 19, 2020 0
मुंबई। कोरोना वायरस के कहर घरेलू शेयर बाजार पर हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी दिखा। शुरुआती कारोबार…
फिल्म ‘दिल बेचारा’

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर जैकलीन ने कह दी ये बड़ी बात

Posted by - June 28, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ दर्शकों का…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी के एक क्लिक पर 6 करोड़ किसानों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये पहुंचे

Posted by - January 2, 2020 0
कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे हैं। तुमकुर में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की…