Rahul Gandhi

कोरोना का बड़ा खतरा बरकरार, लापरवाही नहीं करनी चाहिए : राहुल

815 0
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है और लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है और लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया जैसा कि मैंने पहले भी आगाह किया था, कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है। कृपया सतर्क रहें, मास्क पहनें और पूरी सावधानियां बरतें।

Corona Update: पिछले 24 घंटे में 26,291 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 118 मौतें

कांग्रेस नेता ने एक ग्राफ भी साझा किया जिसमें दर्शाया गया है कि पिछले चार हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो गए। गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई।

 

देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

Related Post

Anand Bardhan hoisted the flag at the Secretariat

आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया

Posted by - August 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सचिवालय में ध्वजारोहण किया।…
Dhami cabinet

धामी मंत्रिमंडल में बीआरपी-सीआरपी,गौवंश संरक्षण सहित कुल 16 विषयों पर लगी मुहर

Posted by - May 19, 2023 0
देहरादून। धामी मंत्रिमंडल (Dhami Cabinet) में शिक्षा से ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी), क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) की प्रतिनियुक्ति हटाने के…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : रजनीकांत बोले- केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय की विफलता

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की हिंसा को लेकर निशाना साधा है। इस हिंसा…