राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- ‘यस नहीं, नो बैंक’, मोदी के विचारों ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट

885 0

नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रहे Yes Bank पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित कर दी है। इसके बाद से जहां एक तरफ ग्राहकों में चिंता बनी हुई है। तो वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है।

राहुल गांधी ने Yes Bank को लेकर जहां मोदी सरकार पर हमला बोला, वहीं वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि ग्राहकों का पैसा  है सुरक्षित

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने Yes Bank को लेकर जहां मोदी सरकार पर हमला बोला, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया कि ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है।

Yes Bank के हर जमाकर्ता का पैसा है सुरक्षित : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

राहुल गांधी ने लिखा ‘No Yes Bank’

राहुल गांधी ने Yes Bank को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘नो यस बैंक। मोदी और उनके विचारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है।

पहले पीएमसी बैंक, अब Yes Bank: चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दावा किया कि भाजपा छह साल से सत्ता में है। वित्तीय संस्थानों को नियंत्रित और विनियमित करने की उनकी क्षमता उजागर होती जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि पहले पीएमसी बैंक, अब Yes Bank। क्या सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है? क्या वो अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं? क्या अब कतार में कोई तीसरा बैंक है?

Yes Bank के ग्राहकों के हितों की  जाएगी रक्षा  : मुख्य आर्थिक सलाहकार

मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने यस बैंक के ग्राहकों के हितों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है और बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि रिजर्व बैंक ने सही कदम उठाया है। सभी जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैंक के ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी। येस बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

Related Post

Reliance Jio

रिलायंस जियो दिग्गज कंपनियों को पछाड़ बना दुनिया का पांचवां स्ट्रॉंगेस्ट ब्रांड

Posted by - January 28, 2021 0
नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने भारी उलटफेर करते हुए ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में पहली बार…
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ी, बेल पर सुनवाई कल

Posted by - September 22, 2020 0
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की…
CM Dhami

गुरुद्वारा डेरा प्रमुख हत्याकांड : मुख्यमंत्री धामी बोले, नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

Posted by - March 28, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह (Tarsem Singh Murder Case) की हत्या मामले…
​इंडियन कंटेंट मार्केटिंग रेड कार्पेट अवार्ड

​इंडियन कंटेंट मार्केटिंग रेड कार्पेट अवार्ड पर देख इन बॉलीवुड हस्तियों के नए वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। नवीनतम बॉलीवुड समाचार और गपशप: बॉलीवुड की सभी नवीनतम समाचारों, बॉलीवुड सेलिब्रिटी गपशप, नवीनतम ट्रेलरों, ट्रेंडिंग वीडियो की जांच करें।…