राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले-आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा

939 0

 

नई दिल्ली। लोकसभा में बीते बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से देश की राजनीति में उबाल आ गया है। प्रज्ञा के इस बाद संसद से लेकर सड़क तक हंगामा हो रहा है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

हालांकि बीजेपी व केंद्र सरकार ने रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए साध्वी प्रज्ञा पर कड़ी कार्रवाई की है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रज्ञा को आतंकवादी बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा है। भारतीय संसदीय इतिहास का आज काला दिन है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह जो कह रही हैं। वही भाजपा और आरएसएस के मन में है। मैं क्या कह सकता हूं? इसे छिपाया नहीं जा सकता। मुझे उस महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करके अपना समय बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है।

Related Post

Haridwar Kumbh

मुख्य शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - April 15, 2021 0
हरिद्वार।  हरिद्वार महाकुंभ में बुधवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के पर्व पर तीसरे और मुख्य शाही स्नान में 1314…
CM Yogi

सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा संपन्न: एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का चार दिवसीय सिंगापुर व जापान दौरा अभूतपूर्व रूप से सफल…
cm yogi

मुख्यमंत्री ने मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा की

Posted by - November 19, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन के समग्र नगरीय विकास की कार्ययोजना की…