रियल फ्रंटलाइन वॉरियर

रियल फ्रंटलाइन वॉरियर : फ्री में मंजिल तक पहुंचा रही है यह ऑटो ड्राइवर

1193 0

मुंबई। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। इसके बीच लोगों को यह रियल फ्रंटलाइन वॉरियर फ्री में ऑटोरिक्शा से मंजिल तक पहुंचा रही है। यह महिला ऑटोरिक्शा चालक मुंबई में चल रहे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को मुफ्त में यात्रा करवा रही है।

शीतल शिरोडे का यह बहादुरी भरा जज्बा पूरे देश में चर्चा का विषय बना

शीतल शिरोडे का यह बहादुरी भरा जज्बा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस काम की कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। शीतल शिरोडे बताती हैं कि रास्ते में चलते हुए अगर कोई मिलता है। तो उस जरूरतमंद की जरूर करती मदद हैं।

नौ माह की गर्भवती ने प्रियंका 350 किमी यात्रा कर दिया इंटरव्यू , जेपीएससी में 26वीं रैंक

मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित भारतीय शहरों में से एक

बता दें कि मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित भारतीय शहरों में से एक है। इस दौरान यहां पर शीतल शिरोडे का मदद करने का अंदाज लोगों को बहुत भा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई उन्हें पहले से फोन करके किसी काम के लिए बुक नहीं करता है। वह केवल उन्हीं लोगों की मदद करती हैं, जिन्हें रास्ते में चलते हुए जरूरतमंद समझती हैं और उन्हें वाकई मदद की जरूरत होती है।

ऑटोरिक्शा चलाते वक्त पीपीई पहनना नहीं भूलती हैं शीतल

शीतल रिक्शा चलाते हुए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट यानी पीपीई पहनने का ख्याल जरूर रखती हैं। इससे पहले वे अपने परिवार के खर्च को चलाने के लिए रिक्शा चलाया करती थीं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह जरूरतमंद लोगों की उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद कर रही हैं, वह भी बिना कोई पैसा लिए।

किसी को नहीं दिया है कॉन्टेक्ट नंबर

कुछ दिन पहले शीतल ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा था कि जरूरत पड़ने पर भी वाहन का मिलना मुश्किल हो गया है। मुझ तक पहुंचने के लिए किसी को मैंने अपना कॉन्टेक्ट हीं दिया है, लेकिन अगर मुझे किसी ऐसे के बारे में पता चलता है, जिसे मदद की जरूरत है। तो मैं उन्हें मंजिल तक जरूर छोड़ती हूं।

Related Post

Arvind Kejriwal

निर्भया कांड के दोषी की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश

Posted by - December 1, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उप-राज्यपाल अनिल बैजल से निर्भया कांड के एक दोषी की…
CM Dhami

CM धामी ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन, कहा—“उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे

Posted by - October 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा…
Police

पुलिस कर्मियों के बच्चों को कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में मिलेगा आरक्षण

Posted by - June 22, 2022 0
राजस्थान: राजस्थान पुलिस (Police) कर्मियों के बच्चों को राज्य के निजी कॉलेजों (Colleges) और विश्वविद्यालयों (Universities) में दाखिले में आरक्षण…
Apanu School Apnu Praman

‘अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण’ के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

Posted by - May 16, 2023 0
नैनीताल। अपणों स्कूल अपणू प्रमाण (Apanu School Apnu Praman) नामक पहल के तहत जनपद में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के…