शास्‍त्री भवन

शास्‍त्री भवन में लगी आग : राहुल बोले – मोदी जी आप फाइलें जलाकर बच नहीं सकते

1114 0

नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री भवन में मंगलवार को आग लग गई है। शास्त्री भवन में लगी आग पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, फाइलें जलाकर आप बच नहीं सकते हो। आपके फैसले का दिन आ रहा है।

ये भी पढ़ें :-लाइलाज बीमारियों की आयुर्वेदिक दवाएं तैयार करेगी CSIR की 36 प्रयोगशालाएं 

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाई

बता दें कि इस भवन में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की ख़बर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें :-वाराणसी : तेज बहादुर का खारिज हो सकता है नामांकन, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस 

शास्त्री भवन में केंद्र सरकार के कई अहम मंत्रालयों का मुख्य कार्यालय

बता दें इस भवन में केंद्र सरकार के कई अहम मंत्रालयों का मुख्य कार्यालय है। इनमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सांस्कृति मंत्रालय अहम हैं।

दमकल की 40 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद केमिकल फैक्ट्री की आग पर काबू पाया गया

बता दें कि सोमवार को दिल्ली के नरेना स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि दूर तक धुंए का गुबार उठता देखा गया। दमकल की 40 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार
आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के दो कर्मी भी झुलस गए थे। इस घटना की नारायणा थाना पुलिस आग लगने के मामले की जांच कर रही है।

Related Post

ब्‍लड ग्रुप के अनुसार लें डाइट

फिट रहना है तो ब्‍लड ग्रुप के अनुसार लें डाइट, जानें कैसा होगा आपका डाइट प्‍लान?

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। सुंदर दिखने के लिए जिस तरह आप अपनी-अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार आउटफिट का चुनाव करती हैं। तो ठीक…
आईएमएफ

‘महामंदी’ के बाद वैैैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी गिरावट की आशंका : आईएमएफ

Posted by - April 9, 2020 0
वाशिंग्टन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कोरोना वायरस महामारी को अभूतपूर्व संकट करार दिया है।…
Advertising

यूपी के नगर निगमों की विज्ञापन से होने वाली आय में होगी आगामी 5 वर्षों में 100 गुना वृद्धि

Posted by - April 20, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर निगमों (Nagar Nigam) की विज्ञापन (Advertisement) से होने वाली आय में आगामी पांच वर्षों में…