आयुष्मान भारत याेजना

राहुल गाँधी को सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है-स्मृति ईरानी

1045 0

नई दिल्ली। तीन राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पूरे फॉर्म में हैं और लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते नज़र आ जाते हैं।इसी के चलते दो राज्यों में कर्जमाफी को लेकर हुई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को राहुल पर चुटकी ली। ईरानी ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा- आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है?

 

बता दें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा कर्जमाफी के बाद राहुल ने संसद में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब तक देश के किसान का कर्ज माफ नहीं होता, वे मोदी को सोने नहीं देंगे।

दरअसल, इस कॉन्फ्रेंस के वीडियो का शुरुआती हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद नजर आ रहे हैं। राहुल नेताओं से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में अहमद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राहुल को कुछ सलाह देते दिख रहे हैं। सिंधिया राहुल ने कह रह हैं, “जो मोदी नहीं कर पाए, वो मैं करके दिखा चुका हूं।” इस पर राहुल सहमति का इशारा कर रहे हैं।

Related Post

Shubhendu Adhikari

 पश्चिम बंगाल: वोटिंग के बीच नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला

Posted by - April 1, 2021 0
पश्चिम बंगाल। नंदीग्राम के कमालपुर में बूथ संख्या 170 के पास मीडिया कर्मियों की गाड़ियों पर हमला हुआ। शुवेंदु अधिकारी(…
PM Modi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति वैश्विक मानकों के अनुरूप : मोदी

Posted by - April 15, 2021 0
नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ना सिर्फ अत्याधुनिक और वैश्विक मानकों के…
CM N. Biren Singh reached Maha Kumbh city

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह पहुंचे महाकुम्भ नगर, साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (CM N. Biren Singh) गुरुवार को महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में भाग…