अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को

रायबरेली : कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को, जानें जीवनसाथी…

928 0

लखनऊ। रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। अदिति सिंह का वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।

बता दें कि इन दिनों अदिति व अंगद की शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ तय हुआ है। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं। अदिति ने बताया कि वह अंगद के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं।

पूजा महाजन को करियर ने दिया नया नाम, बनी ‘मोमोज वाली मैडम’ 

अदिति की तरह ही अंगद भी पहली बार वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक रह चुके थे। विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रहे थे।

अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। वहीं, अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। वह 2017 का चुनाव रायबरेली सदर सीट से 90 हजार से अधिक वोटों से जीती थीं।

गौरतलब है कि अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की खबरें फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई बताया था। इसके साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वह उनको राखी बांधती हैं।

Related Post

CM Dhami

भराड़ीसैंण में मां भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर, सीएम ने की घोषणा

Posted by - August 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केन्द्र के रूप में…

पीएम के बाद अब विंग कमांडर पर फिल्म बनाने का विवेक ओबेरॉय ने लिया फैसला, हुए ट्रोल

Posted by - August 25, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। विवेक ओबेरॉय ने घोषणा की है कि वह बालाकोट एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्म बनाएंगे,…
यूपी बोर्ड

ललक : यूपी बोर्ड में इंटर की परीक्षा दे रहा है 78 साल का परीक्षार्थी, ये है तमन्ना

Posted by - February 19, 2020 0
लखनऊ। कहते है कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसा ही एक 78 वर्षीय बुजुर्ग परीक्षार्थी…
CM Dhami

कोर्ट के निर्णय से राहत, लंबे समय बाद मिला पीड़ितों को न्याय: सीएम धामी

Posted by - March 18, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रामपुर तिराहा कांड (Rampur Tiraha Case) में पीएसी के दो सिपाहियों को…