Mamta Banerjee

TMC ने उठाए सवाल, EC ने अफसरों-CAPF के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य क्यों नहीं की?

777 0

कोलकाता। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंट के लिए उनके पास कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट होने को अनिवार्य किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को इस बात पर हैरानी जताई कि निर्वाचन अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए यह व्यवस्था लागू नहीं की गई।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव आयोग को दिए एक पत्र में यह भी कहा कि इस फैसले से उन हजारों केंद्रीय बलों का जीवन और स्वास्थ्य में खतरे में आएगा जो मतगणना कक्षों के बाहर तैनात होंगे।

निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना वाले दिन के लिए बुधवार को जारी नये दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि किसी भी प्रत्याशी या उनके एजेंटों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाए बिना उन सभागारों में प्रवेश नहीं मिलेगा जहां मतगणना की जा रही होगी।

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि की पृष्ठभूमि में बुधवार को जारी इन दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि प्रत्याशी या उनके एजेंट जिन्हें कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं वे भी दो मई को मतगणना कक्षों में प्रवेश कर सकते हैं।

आगामी दो मई को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में डाले गए मतों की गिनती होनी है। इसके अलावा लोकसभा और अन्य विधानसभाओं के लिए हुए उपचुनावों में डाले गए मतों की गिनती भी होगी।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा, ‘‘मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए चुनाव एजेंट, मतगणना एजेंट और उम्मीदवारों के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट सौंपने को अनिवार्य किया गया है। बहरहाल, यह हैरान करने वाली बात है कि चुनाव अधिकारियों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया।’’

उसने कहा, ‘‘मतगणना केंद्रों के बाहर 23-24 हजार केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात होंगे। हैरानी इस बात की है कि इन सुरक्षा बलों के लिए पीपीई किट का इस्तेमाल करने और कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट सौंपने का कोई प्रावधान नहीं है। इससे इनके जीवन और स्वास्थ्य को खतरा पैदा होगा।’’ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्रीय बलों की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह है।

उसने यह मांग भी की है कि ईवीएम के वोटों की गिनती से पहले मतपत्रों की गिनती पूरी की जाए।

Related Post

उमा भारती ने मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान

मंत्री उमा भारती ने बसपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान

Posted by - March 15, 2019 0
लखनऊ। भाजपा की परिवर्तन यात्रा लेकर माधौगढ़ विधानसभा के कोंच पहुंची उमा भारती ने मायावती पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने…
Operation Prahar

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

Posted by - May 14, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के राज्यव्यापी विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ (Operation Prahar) के तहत बीते एक माह में अपराधियों, असामाजिक तत्वों,…
CM Vishnudev Sai

मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना सौभाग्‍य की बात: विष्णुदेव साय

Posted by - May 22, 2025 0
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में दिए गए प्रधानमंत्री…