Electricity

विजयादशमी से पूर्व योगी सरकार का तोहफा, लगातार पांचवें साल नहीं बढ़ी बिजली दर

277 0

लखनऊ। योगी सरकार ने यूपी की जनता को त्योहारों के मौके पर बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने बिजली की दरें (Electricity Rates) नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। ये लगातार पांचवां साल है जब सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। ऐसे में इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन के सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए हैं। ऐसे में त्योहार के सीजन में बिजली की दरें (Electricity Rates) नहीं बढ़ने से लोगों को काफी फायदा मिला है। उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में आखिरी बार 2019 में संशोधन किया गया था।

प्रदेश में बिजली दरें (Electricity Rates) इस साल भी यथावत रहेंगी। उपभोक्ता हित में ऐसा फैसला करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 17511 करोड़ रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है। विद्युत नियामक आयोग ने पावर कारपोरेशन व बिजली कंपनियों के टेरिफ बढ़ाने के सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। बिजली कंपनियों द्वारा 11203 करोड़ रुपये का घाटा दर्शाया गया था। कनेक्शन काटने व जोड़ने के लिए 50 रुपये नहीं लिए जा सकेंगे।

ले सकेंगे थ्री फेस कनेक्शन

इसके अलावा 3 किलोवाट के उपभोक्ता भी थ्री फेस कनेक्शन ले सकेंगे। योगी सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड कनेक्शन जोड़ने और काटने का ₹50 प्रस्तावित शुल्क और यूपीपीसीएल का ₹10 एसएमएस शुल्क भी नियामक आयोग ने खारिज कर दिया है।

आखिरी बार कब हुआ था संशोधन?

प्रदेश में आखिरी बार बिजली की दरों (Electricity Rates) में 2019 में संशोधन किया गया था। 2019 में उत्तर प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (यूपीईआरसी) ने 11.69 प्रतिशत की औसत वृद्धि को मंजूरी दी थी। इस दौरान घरेलू मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए 8 प्रतिशत से 12 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी रही।

वहीं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 5 से 10 प्रतिशत वृद्धि हुई। इसके अलावा कृषि मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

Related Post

CM Yogi

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंडों को योगी सरकार देगी पुरस्कार

Posted by - April 15, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) उन आकांक्षात्मक विकास खंडों को पुरस्कृत करेगी जो विकास के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।…
Maha Kumbh

महाकुम्भ की सतत अनुभूति का साक्षी बनेगा त्रिवेणी संगम, संगम क्षेत्र को नव्य स्वरूप देने की प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Posted by - March 5, 2025 0
प्रयागराज। त्रिवेणी के तट पर आयोजित महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने इतिहास बना दिया। 45 दिन तक चले इस महा…
CM Yogi

सीएम योगी ने जीबीसी-4 की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Posted by - February 17, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 (GBC-4) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के…