CM Sai

मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वालों को देश की जनता करारा जवाब देना जानती है-विष्णु देव साय

321 0

पवनी/बिलाईगढ़। महतारी-बहिनी मन अपन खाता चेक करव, आज महतारी वंदन योजना के दूसरा किश्त 655 करोड़ रुपया जारी कर दे हन। सबके खाता म एक-एक हजार रुपया आ गए होही अउ हर महीना के पहला सप्ताह म आप मनला राशि जारी कर देबो। बुधवार को सारंगढ़ के पवनी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai)  ने प्रदेश की समस्त माताओं-बहनों को यह खुशखबरी दी।

श्री साय (CM Sai) ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सभी वादा सांय-सांय पूरा हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है, जिसके कारण कांग्रेसी कुछ भी अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने पहले भी मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्हें चौकीदार चोर है कहा, मौत का सौदागर कहा, लेकिन जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को विपक्ष में बैठा दिया। अब चरणदास महंत ने हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ जो घटिया बयान दिया है, जनता फिर से उसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में बोलते हुए उन्होंने (CM Sai)  कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी दिन-रात 140 करोड़ भारतवासियों की चिंता करते हैं, 24 घण्टे में 18 घंटे देशवासियों के लिए काम करते हैं। इसलिए आप सभी से आशीर्वाद मांगता हूँ कि बहन कमलेश जांगड़े को अपना बहुमूल्य वोट देकर सांसद बनाएं। प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें मोदी को जिताकर दें।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि आप सभी ने कांग्रेस की सरकार को भी देखा है। उसने 36 बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ा। पहले गंगाजल की कसम खाकर झूठे वादे किये और गंगा मैया को बदनाम किया। ठीक उसी तरह महादेव को भी नहीं छोड़ा।

सभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, पूर्व विधायक खिलावन साहू, लोकसभा के सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला भी उपस्थित थे।

Related Post

CM Bhajan Lal

हर सेक्टर में निवेश अनुकूल माहौल बनाने के लिए सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राजस्थान में उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

Posted by - April 11, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhmai) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। विवि में प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका…
CM Dhami

धामी बोले-उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हो रहा काम

Posted by - August 30, 2024 0
नई टिहरी। मुख्यमंत्री ( CM Dhami) ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य…