समीर वानखेड़े के धर्म पर सवाल, पत्नी का जवाब- हम दोनों जन्म से हिंदू

605 0

नई दिल्ली। आर्यन ख़ान से जुड़े क्रूज़ ड्रग्स केस में ज़बरदस्त ट्विस्ट आया है। इस केस की जांच का नेतृत्व कर रहे NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं, उन पर निजी हमले भी किये जा रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर पर दलित नहीं मुस्लिम होने का आरोप लगाया था। अब समीर की पत्नी क्रांति रेडकर ने इसका जवाब दिया है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में क्रांति ने बताया है कि वह और समीर हिन्दू हैं। दोनों जन्म से हिन्दू हैं और दोनों की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी।

इसके बाद, समीर की पत्नी क्रांति ने ट्विटर पर समीर के साथ अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ क्रांति ने कमोबेश वही बातें दोहराईं, जो समीर ने प्रेस रिलीज़ में कही थीं। क्रांति ने लिखा, मैं और मेरे पति समीर जन्मजात हिंदू हैं। हमने कभी धर्म नहीं बदला। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। समीर के पिता भी हिंदू थे और मां मुस्लिम थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर की पूर्व शादी स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत हुई थी। 2016 में तलाक हो चुका है। हमारी शादी 2017 में हिंदू मैरेज एक्ट से हुई थी।

आपको बता दें कि, आर्यन ख़ान ड्रग्स केस के एक स्वतंत्र गवाह प्रशांत सैल ने समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये की डील का आरोप लगाया है। इन आरोपों का जवाब वानखेड़े ने एनडीपीएस कोर्ट में दे दिया है। इस बीच एनसीबी ने समीर वानखेड़े पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम गठित है, जो दिल्ली से मुंबई आकर जांच करेगी।

Related Post

Jewar International Airport

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Posted by - March 27, 2026 0
नोएडा/जेवर : नवनिर्मित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) के उद्घाटन समारोह और प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू

Posted by - December 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह…
CM Yogi listened to the problems of the people during Jata Darshan.

प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही: सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री…
Keshav Prasad Maurya

राम जी का जीवन हमें त्याग, सेवा और सुशासन की प्रेरणा देता है: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - January 22, 2026 0
आजमगढ़/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला भवन में…