पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

पूर्वी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : मुख्यमंत्री योगी

900 0

सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो और एक्सप्रेस-वे पर काम हो रहा है। दूसरा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और तीसरा गंगा एक्सप्रेस-वे है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम जनता को इसे दीपावली में गिफ्ट के रूप में देना चाहते हैं ।

योगी ने आगे कहा कि 340 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे की सभी बाधाएं दूर हो गयी

मुख्यमंत्री ने हलियापुर में मंगलवार को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही। योगी ने आगे कहा कि 340 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे की सभी बाधाएं दूर हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे का लगभग 35 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और समयबद्ध तरीके से सारे कार्य आगे बढ़ रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा बन रहा है।

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा 

यह एक्सप्रेस-वे आने वाले दिनों में विकास की रीढ़ बनेगा,  दीपावली पर्व में हम जनता को गिफ्ट के रूप में देना चाहते हैं

इससे जुड़ने वाले सभी आठ जिले के लोगों का भी सहयोग मिला है। यह एक्सप्रेस-वे आने वाले दिनों में विकास की रीढ़ बनेगा। दीपावली पर्व में हम इसे जनता को गिफ्ट के रूप में देना चाहते है। इसी तरह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के विकास की लाइफ-लाइन बनेगा। इन तीनों एक्सप्रेस-वे बनने से उत्तर प्रदेश का बहुत ही तेजी से विकास होगा। इससे पहले योगी ने कार्यदाई संस्था यूपीडा के अधिकारियों व जिला स्तरीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की हकीकत जानी। यहां उन्होंने अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए हैं।

Related Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं का आर्थिक,राजनीतिक,सामाजिक रुप से करें सशक्त: रविन्द्र मांदड़

Posted by - March 7, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सभी रामपुर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
Karnataka

कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई सहित कई कार्यक्रमों…