प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा

प्रियंका गांधी वाराणसी का दौरा नौ फरवरी को, रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

865 0

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी। जहां पर वह गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगी और फिर गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी।

प्रियंका गांधी यूपी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नहीं छोड़ना चाहती हैं कोई कोर कसर 

बता दें कि प्रियंका गांधी यूपी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसके लिए संगठन को धार देने में जुटी हुई हैं। कांग्रेस 2019 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट पर सिमट गई है, सिर्फ रायबरेली सीट जीत सकी। जहां से सोनिया गांधी सांसद हैं, जबकि दूसरे पारिवारिक गढ़ अमेठी से राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए हैं।

सुपरहीरो एक्शन फिल्म अली अब्बास जफर के साथ नजर आएगी कैटरीना कैफ

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अलग-अलग मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को घेरकर लोगों को अचरज में डालने का काम किया है। इन मुद्दों में सोनभद्र आंदोलन और सीएए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की क्रूरता शामिल है।

प्रियंका गांधी की यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में होगी पहली परीक्षा

प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में ज्यादा समय देने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 1989 से सत्ता से बाहर है और उसे वहां एक करिश्माई नेतृत्व की जरूरत है। प्रियंका गांधी की यूपी में पहली परीक्षा 2022 के विधानसभा चुनाव में होगी। इससे पहले कांग्रेस व प्रियंका गांधी को इस साल निर्धारित पंचायत चुनावों के दौरान अपना आधार बनाने का एक अवसर मिलेगा। हालांकि, प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में सक्रिय रही, लेकिन पार्टी के लिए अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकीं, लेकिन इसके बावजूद वह 2020 में सुर्खियों में बनी रहेंगी।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णुदेव साय

Posted by - June 2, 2024 0
रायपुर। आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं।…

सेलेक्टिव अप्रोच लोकतंत्र के लिए खतरा, ऐसे लोगों से रहें सावधान- पीएम मोदी

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…