प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी बोली-बीजेपी अमेठी में बांट रही है वोटर्स को पैसे, साड़ियां और जूते

914 0

अमेठी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अमेठी में जीतने के लिए वोटर्स को पैसे, साड़ियां और जूते बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जीतने का बेहद गलत तरीका है। उन्होंने कहा कि जब मैं 12 साल की थी तब से यहां आ रही हूं। अमेठी व रायबरेली के लोगों में बहुत आत्मसम्मान है और यहां की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी है।

भाजपा कार्यकर्ता  जिस तरह से वे मीडिया के सामने पैसे, साड़ी और जूते बांटकर चुनाव लड़ते हैं, वह गलत

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिस तरह से वे मीडिया के सामने पैसे, साड़ी और जूते बांटकर चुनाव लड़ते हैं, वह गलत है। उन्होंने कहा कि मुझे अमेठी और रायबरेली के लोगों में बहुत गर्व है।

ये भी पढ़ें :-रिसर्च में खुलासा : पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बाल से ज्यादा खतरनाक बैक्टीरिया

राष्ट्रवाद देश की जनता की दिक्कतों को खत्म करने के लिए होता है, लेकिन भाजपा के लोग जनता की सुनते ही नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रवाद देश की जनता की दिक्कतों को खत्म करने के लिए होता है, लेकिन भाजपा के लोग जनता की नहीं सुनते हैं। जब भी जनता कोई मुद्दा उठाती है तो भाजपा सरकार लोगों का दमन करते हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी के दौरे पर हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर संवाद कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को बाराबंकी व उन्नाव में रोड शो कर कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे थे।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना की

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ/सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सिद्धार्थ नगर जनपद से जारी अपने संदेश…
OTS

बिजली बिल में बकाये को चुकाने के लिए योगी सरकार द्वारा शुरू की गई OTS को मिला जन समर्थन

Posted by - December 3, 2023 0
लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को बकाये की राशि चुकाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान…
Aspiring District

आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और फतेहपुर पेश कर रहे हैं विकास की नई मिसाल

Posted by - July 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नीति आयोग के आकांक्षी जनपद (Aspiring District) कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और…
electric buses

वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें व ई-ऑटो दिव्यांग मित्रों, वृद्धजनों एवं महिलाओं के काफी सुरक्षित

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्याधाम…