प्रियंका गांधी

यूपी पुलिस के ‘अत्याचार’ की शिकायत एनएचआरसी में करेंगी प्रियंका गांधी

793 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी योगी सरकार की पुलिस के खिलाफ दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान यूपी पुलिस की कथित बर्बरता की। सरकार की नाकामी को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कांग्रेस ने एनएचआरसी से सोमवार का समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, सांसद पी एल पुनिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

भारत पर भी कोरोना वायरस का खतरा! ऐसे पहचानें खतरनाक बीमारी के लक्षण 

बता दें कि पिछले दिनों में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ यूपी में हुए प्रदर्शनों में कई लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर अत्याचार के आरोप लगाए थे।

प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवारों से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। यूपी पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बता योगी सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका ने लखनऊ में कांग्रेस से जुड़े वकीलों के साथ बैठक कर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए लोगों को कानूनी सहायता देने के निर्देश भी दिए थे। साफ है कि नागरिकता संशोधन कानून के बाद से गर्म यूपी की सियासत में प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार को घेरने में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही विपक्ष के तौर पर उत्तर प्रदेश में पार्टी को स्थापित करने में लगी है।

Related Post

13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (9 सितंबर) की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी !

Posted by - September 6, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को 13वें ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कोरोना के चलते से यह सम्मेलन वर्चुअल होगा।…

छठ महापर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कही ये बात

Posted by - November 3, 2019 0
रायपुर। बीरगांव और हीरापुर में आयोजित छठ महापर्व में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए हैं। भोजपुरी समाज सहित…
CM Dhami

सीएम धामी ने “सांस्कृतिक उत्सव” का किया शुभारंभ किया, कैंचीधाम में आए भक्तों को किया प्रसाद वितरण

Posted by - January 14, 2024 0
देहरादून: प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को कैंचीधाम…