न्याय योजना

कांग्रेस की न्याय योजना के 72 हजार रुपये का कैसे मिलेगा फायदा ? डायल करें ये नंबर

1077 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के घोषणा पत्र को जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय योजना का ऐलान किया था। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो देश के करीब 5 करोड़ लोगों को 72 हजार रुपये साल यानि कि 6 हजार रुपये महीना देगी। यह रुपये न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत दिए जाएंगे।

कांग्रेस की न्याय योजना को देश में काफी हो रहा है हो-हल्ला

कांग्रेस की इस घोषणा के बाद से विपक्ष व देश में काफी हो-हल्ला हो रहा है। बीजेपी भी कांग्रेस की इस योजना को लेकर हमलावर हो रही है। सवाल ये उठाए जा रहे हैं कि आखिर कांग्रेस इतना बजट लाएगी कहां से जो 72 हजार रुपये साल में बांटे जा सकें?

ये भी पढ़ें :-सपा नेता आजम ने अपने विश्वविद्यालय को लेकर दिया ऐसा बयान, बीजेपी में मची खलबली 

कांग्रेस ने अपनी सोशल साइट्स पर मोबाइल नम्बर जारी किया

कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब देने और 6 हजार रुपये महीना कैसे मिलेगा? ये बताने के लिए कांग्रेस ने अपनी सोशल साइट्स पर एक मोबाइल नम्बर जारी किया है। इस नम्बर को डॉयल करते ही एक आवाज़ आती है। ये एक महिला और पुरुष की आवाज़ है। महिला न्याय योजना पर सवाल उठाती है तो पुरुष की आवाज़ उसका जवाब देती है।

ये भी पढ़ें :-चिदंबरम पर पीएम का तंज, कहा- पिता बने वित्त मंत्री, बेटे ने लूटा देश 

72 हजार रुपये साल पांच करोड़ परिवार की महिला के बैंक खाते में आएंगे

इस योजना में बताया गया है कि 72 हजार रुपये साल पांच करोड़ परिवार की महिला के बैंक खाते में आएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह के आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी। बीपीएल और आधार कार्ड से ही काम चल जाएगा। पांच करोड़ लोगों के लिए इतना रुपया आएगा कहां से के सवाल पर कांग्रेस का जवाब है कि मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार ने कुछ बड़े अमीरों को लाखों करोड़ रुपये की छूट दी है।

8471006006 मोबाइल नम्बर डायल कर न्याय योजना की ले सकता है जानकारी

हम उसी रुपये को गरीबों में बांटने का काम करेंगे। वहीं इस पैसे को जुटाने के लिए न तो पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे और न ही कैरोसिन के। वहीं गरीबों की पहचान के लिए आज जो डेटा मौजूद है उससे आसानी से गरीब परिवारों की पहचान हो सकती है। साल 2011 का सामाजिक-आर्थ‍िक जाति जनगणना और परिवार के आंकड़ों को आधार बनाया जाएगा। कांग्रेस ने ये 8471006006 मोबाइल नम्बर जारी करते हुए कहा है कि फ्री में हर कोई इस नम्बर को डायल कर योजना की जानकारी ले सकता है।

Related Post

AK Sharma

ट्रांसफार्मर में तेल डालने के लिए शटडाउन ले रहे कर्मचारी, ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को दिए निर्देश

Posted by - June 19, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर वहां के रजिस्टर को चेक किया। लाग…
अमित शाह

नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर देश में दंगे भड़का रही है कांग्रेस: अमित शाह

Posted by - December 14, 2019 0
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस के पेट में दर्द हो…
grenede attack

कश्मीर यूनिवर्सिटी गेट पर ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में दो…
अक्षय कुमार

बिना डाइटिंग घटाना हैं वजन तो खिलाड़ी अक्षय कुमार से जानें ये उपाय

Posted by - August 6, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के स्वास्थ्य प्रेम के बारे में सभी जानते हैं। अक्षय अपनी हाल की तस्वीरों…
cm yogi

श्रम कानून सरलीकरण: फैक्ट्री लाइसेंस अवधि बढ़ाने और महिलाओं को अधिक अवसर देने का प्रस्ताव

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र के अनुरूप आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश…