जस्टिस मुरलीधर का तबादला

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- पूरे यूपी में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति

721 0

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के निजी या सरकारी कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने संबंधी बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) की रविवार को आलोचना की। उन्होंने कहा कि ”केवल एक असंवेदनशील सरकार ही” इस प्रकार का बयान दे सकती है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमकर निशाने पर लिया।

आदित्यनाथ(CM Yogi adityanath) ने शनिवार को कहा था कि प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कोविड अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अखबारों के संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान कहा था कि राज्य सरकार विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर इस जीवन रक्षक गैस के संबंध में समीक्षा करेगी।

उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति- प्रियंका

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) के इस बयान के संबंध में ट्वीट किया, ”जरा खुद को उन मरीजों की जगह रखकर देखिए, जिन्हें कहा जाता है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से दाखिला नहीं मिलेगा। ‘ऑक्सीजन कम है, मरीज ले जाओ’।” उन्होंने कहा, ”संवेदनहीन सरकार ही ऐसा वक्तव्य देगी।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि ”मुख्यमंत्री जी, पूरे उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति है। आपको मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना है, मेरी सम्पत्ति जब्त करनी है, तो अवश्य करें, लेकिन भगवान के लिए स्थिति की गम्भीरता को पहचानिए और लोगों की जान बचाने के काम में तुरंत लगें।”

Related Post

Mamta Banergy

पश्चिम बंगाल: आपकी बेटी हूं, कहें तो करूंगी नामांकन, वरना नहीं- ममता बनर्जी

Posted by - March 9, 2021 0
नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)। ममता बनर्जी (Mamata Banergy) ने आज नंदीग्राम में तृणमूल की रैली को संबोधित किया। ममता बनर्जी (Mamata…
सपा नेता की हत्या

मऊ में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Posted by - January 12, 2020 0
मऊ। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोपागंज ब्‍लॉक के बरजला शेखवलिया गांव निवासी पूर्व प्रधान बिजली यादव की…