प्रियंका चोपड़ा

‘सिटाडेल’ में ब्रिटेन के इस एक्टर के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

964 0

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटेन के अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। अमेजन स्टूडियो की योजना ‘सिटाडेल’ के साथ कई सीरीज वाली फ्रेंचाइजी शुरू करने की है। स्थानीय प्रोडक्शन इटली, भारत तथा मैक्सिको में भी तैयार किए जाएंगे। पूर्व क्वांटिको स्टार चोपड़ा जोनास ने हाल ही में ‘द स्काई पिंक’ में सह-निर्माण किया और फिल्म में अभिनय भी किया है।

‘डेडलाइन’ की खबर के मुताबिक इस फ्रेंचाइजी के अमेरिकी संस्करण को ‘मदरशिप’ कहा जा रहा है। अभिनेत्री प्रियंका ने यह खबर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

https://www.instagram.com/p/B7UIa1xpQ2E/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- नई सीरीज में सुपर टैलेंटेड रिचर्ड मैडेन और और अविश्वसनीय रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। तैयार हो जाओ! CITADEL एक बहुस्तरीय वैश्विक फ्रेंचाइजी होगी, जिसमें भारत, इटली और मैक्सिको के स्थानीय भाषा निर्माण शामिल हैं। यह वास्तव में वैश्विक सामग्री होगी। जल्द ही अमेजॉन पर उपलब्ध होगी।

रिचर्ड मैडन एचबीओ की ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आ चुके हैं। वहीं, प्रियंका राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द वाइट टाइगर में भी नजर आने वाली हैं, यहां भी वो प्रोड्यूसर हैं।

Related Post

दूसरे चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019: अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव के दूसरे चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार

Posted by - April 14, 2019 0
नई दिल्ली। नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स बताया कि प्रदेश लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 85…