PM MODI

कोकराझार में PM मोदी बोले- असम के लोगों को महाझूठ से सतर्क रहना है

1022 0

असम। असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कोकराझार में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे है।

संबोधन के दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि पहले चरण के मतदान में असम के लोगों ने एनडीए को भरपूर आशीर्वाद दिया है, पहले चरण के मतदान ने असम में डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मुहर लगा दी है। आज भी जो मतदान चल रहा है, उसमें सारी ख़बरें उत्साहजनक हैं। पूरा हिन्दुस्तान इस बात को जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल बहुत फेमस है, मैं उनकी भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को यहां के लोगों ने फिर रेड कार्ड दिखा दिया है।

हम सभी ने असम की ये शांति बहुत मुश्किल से हासिल की है, इसे किसी भी हालत में कांग्रेस और उसके साथियों के हाथों लुटने नहीं देना है। कोकराझार, BTR सहित पूरे असम के विकास से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है, इनको सिर्फ अपनी जेब​ भरने से, असम की संस्कृति को तबाह करने से मतलब है।

असम के विकास के लिए असम के लोगों का विश्वास एनडीए पर है। असम को दशकों तक लूटने वाले, असम को तबाह करने का सपना देख रहे महाझूठ वाले बौखला रहे हैं। महाझूठ वाले बड़े-बडे झूठ बोलेंगे, अफवाहें फैलाएंगे लेकिन असम के लोगों को उनसे सावधान रहना है। ऐसी कोई जनजाति नहीं जिससे कांग्रेस ने विश्वासघात नहीं किया, वहीं एनडीए सरकार सभी जातियों के हित में कदम उठा रही है। इसके लिए नई डेवलपमेंट काउंसिल बनाने का काम यहां तेज़ी से चल रहा है।

Related Post

Pulwama Encounter

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Posted by - April 2, 2021 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Pulwama Encounter) में अब तक तीन आतंकियों के…

लखनऊ : अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में धक्का-मुक्की पर BJP ने बोला हमला

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थकों और पत्रकारों के बीच झड़प होने पर सियासत गरमा…
तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर

अब तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, ट्राई की नोटिस जारी

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने संशोधित मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) प्रक्रिया के लिए मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस…