पीएम-केयर फंड

राष्ट्रपति ने ‘पीएम-केयर फंड’ में कोरोना से जंग के लिए एक माह का वेतन दान किया

1064 0

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए ‘पीएम-केयर फंड’ में अपने एक माह का वेतन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से भी इसमें आर्थिक सहयोग की अपील की है।

देशवासियों से भी अपील की है कि ‘पीएम-केयर फंड’ में उदारता से योगदान करने के लिए आगे आएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संकट से उबरने के राष्ट्रीय प्रयासों में सहायता प्रदान करने के लिए ‘पीएम-केयर फंड’ में अपने एक महीने के वेतन का योगदान करने का संकल्प किया है। उन्होंने सभी देशवासियों से भी अपील की है कि ‘पीएम-केयर फंड’ में उदारता से योगदान करने के लिए आगे आएं।

राज्य और जिले की सीमाओं को करें सील : केंद्रीय गृह मंत्रालय

राष्ट्रपति भवन के अधिकारी व कर्मचारी भी ‘पीएम-केयर फंड’ में स्वैच्छिक योगदान दे रहे हैं

कोविंद ने कहा कि उनका अनुकरण करते हुए, राष्ट्रपति भवन के अधिकारी व कर्मचारी भी ‘पीएम-केयर फंड’ में स्वैच्छिक योगदान दे रहे हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ‘पीएम-केयर फंड’ नाम से एक अकाउंट तैयार किया है। इसमें छोटे डोनेशन को भी स्वीकार किया जाता है। प्रधानमंत्री के अनुसार यह फंड व्यवस्था की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करने के साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए रिर्सच में भी मदद करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मदद के लिए आगे आए और दान करें।

Related Post

बजाज फिनसर्व

बजाज फिनसर्व ने ‘बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य’ की जागरुकता के लिए #StrikeOutChampionship अभियान किया लॉन्च

Posted by - July 3, 2019 0
पुणे। भारत के अग्रणी फाइनेन्शियल सर्विस ग्रुप बजाज फिनसर्व ने भारत में बच्चों को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों…
CM Dhami

सीएम धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए पीएम आभार व्यक्त किया

Posted by - June 12, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा)…
CM Dhami

उत्तराखण्ड में सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए किया गया समझौता

Posted by - June 4, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में तीन महत्वपूर्ण समझौते किये गये। उत्तराखंड…