प्रकाश जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर बोले- कांग्रेस का काम घुसपैठियों को शरण देना

883 0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एनआरसी और एनपीआर पर जारी विरोध-प्रदर्शन पर शुक्रवार को बयान जारी किया है। सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एनपीआर से भ्रष्टाचार पर वार होगा।

प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी के उस बयान की तीखी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि एनपीआर और एनआरसी गरीबों पर टैक्स है। राहुल गांधी ने कहा था कि एनपीआर और एनआरसी गरीबों के ऊपर हमला है। उन्होंने कहा कि गरीब पूछ रहे हैं कि हमें नौकरी कब मिलेगी?

डीजीपी ओपी सिंह बोले- निर्दोष को छेड़ेंगे नहीं, दोषियों को छोड़ेंगे नहीं 

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी घुसपैठिए के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि घुसपैठिए को शरण देना पार्टी का काम है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी से कांग्रेस पार्टी और जनता दोनों परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में 100 रुपये भेजे जाते थे तो 15 रुपये पहुंचता था, लेकिन अब 100 के 100 रुपये पहुंचते हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि एनपीआर में गरीबों से एक रुपये नहीं लिए जाएंगे तो यह टैक्स कैसे है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को गलत बयान नहीं देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनपीआर से गरीबों की पहचान हो सकेगी और उन्हें योजनाओं का सही लाभ मिल सकेगा।

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज में अस्थिरता फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक मात्र आधार भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों से वोट लेने के लिए एनपीआर का विरोध कर रही है।

Related Post

Ayodhya

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण

Posted by - November 11, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या (Ayodhya एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। पांच…
जानें किसका प्लान कितना है महंगा?

जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया में जानें किसका प्लान कितना है महंगा?

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने गुरुवार को अपने नए प्री-पेड प्लान पेश कर दिए हैं। एयरटेल और…

पेगासस: एनएसओ के पास 40 सरकारें क्लाइंट के रूप में थीं, क्या उसमें भारत सरकार थी- चिदंबरम ने पूछा

Posted by - August 3, 2021 0
पेगासस जासूसी मामले को लेकर संसद में घमासान मचा हुआ है, विपक्षी पार्टियां ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृह…
Sana Khan

सना खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री किया गुडबाय, मानवता की सेवा को बताया लक्ष्य

Posted by - October 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) ने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया…

CAPF परीक्षा में बंगाल हिंसा पर सवाल, ममता बोलीं- UPSC जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही भाजपा

Posted by - August 13, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला…