गिरिराज

चुनाव बाद रामपुर में आकर दिखाएंगे बजरंगबली की ताकत – गिरिराज

930 0

नई दिल्ली। बीजेपी नेता बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे गिरिराज सिंह ने आजम खान के बजरंग अली वाले बयान पर कहा है बेगूसराय का चुनाव बीत जाने के बाद रामपुर आकर बताएंगे कि बजरंग बली क्या हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि सर्वधर्म समभाव के नाम पर आज़म खान जैसे नेता साम्प्रदायिक तनाव फैलाते हैं। उन्होंने कहा, “आज़म खान ने पहले मोदी जी को गाली दी और अब हमारे देवी-देवताओं को गाली दी।”

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस की न्याय योजना के 72 हजार रुपये का कैसे मिलेगा फायदा ? डायल करें ये नंबर 

आपको बता दें आजम खान ने रामपुर में अली और बजरंग बली का मुद्दा उठाते हुए बजरंगबली की जगह ‘बजरंग अली’ का नारा लगवाया साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर पाकिस्तान का एजेंट होने का आरोप भी लगाया। एक आमसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बयान दिया है कि अगर पीएम मोदी फिर सत्ता में आते हैं तो दोनों देशों के बीच विवाद सुलझ जाएगा।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस पार्टी ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की

जानकारी के मुताबिक पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार में कहा कि एसपी बीएसपी को अली पर भरोसा है तो हमें बजरंग बली पर भरोसा है। इसके बाद इस मुद्दे पर एसपी नेता आजम खान ने बजरंग अली शब्द का जिक्र किया।

Related Post

Anand marriage

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सिख समुदाय के विवाह पंजीकरण को आसान बनाने के…
अजय राय

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका नहीं, अजय राय मैदान में

Posted by - April 25, 2019 0
नई दिल्ली। यूपी की सबसे हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट वाराणसी से कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपने प्रत्याशी का ऐलान कर…
CM Yogi

मानवता का कैंसर है पाकिस्तान, बिना ऑपरेशन इलाज संभव नहीं: सीएम योगी

Posted by - September 16, 2024 0
वेस्ट त्रिपुरा/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पाकिस्तान मानवता का कैंसर है, जो पूरी दुनिया के लिए…
महिलाओं से ज्यादा मात्रा में वसा लेते हैं पुरुष

रिसर्च में खुलासा : महिलाओं से ज्यादा मात्रा में वसा लेते हैं पुरुष

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सर्वे बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें मिला है कि महिलाओं के मुकाबले…