दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण, केजरीवाल ने लोगों से की सहयोग करने की अपील

538 0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बढ़ते प्रदूषण को लेकर सहयोग मांगा है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में तीन चार दिनों से प्रदूषण बढ़ने लगा है, क्योंकि आस पास के राज्यों में पराली जलाना शुरू हो चुका है। इस बीच केजरीवाल ने कहा है कि हम दिल्ली में 18 अक्टूबर से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ मुहिम चलाएंगे।

पिछले 3-4 दिन से बढ़ने लगा प्रदूषण

सीएम केजरीवाल ने कहा, एक महीने से मैं हर रोज़ दिल्ली में वायु प्रदूषण का डेटा ट्वीट कर रहा हूं। दिल्ली का अपना प्रदूषण सेफ लिमिट में है। पिछले 3-4 दिन से प्रदूषण बढ़ने लगा है, क्योंकि आस-पास के राज्यों में राज्य सरकारों ने अपने किसानों की मदद नहीं की। इसलिए किसान पराली जलाने के लिए मज़बूर हैं।

रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ

सीएम केजरीवाल ने कहा, हमने पिछले साल ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ पहल शुरू की थी। यह 18 अक्टूबर से फिर से शुरू हो जाएगी, जैसे ही आप रेड सिग्नल पर रुकते हैं, अपने वाहन के इंजन को बंद कर दें। आप आज ही शुरू कर सकते हैं, हालांकि इसे औपचारिक रूप से 18 तारीख को लॉन्च किया जाएगा।

ग्रीन दिल्ली ऐप डाउनलोड करें

केजरीवाल ने आगे कहा, अगर आपने ग्रीन दिल्ली ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो करें। यदि आप दिल्ली में कहीं भी प्रदूषण देखते हैं. कोई भी उद्योग जो प्रदूषण पैदा कर रहा है, कचरा जला रहा है। आप ऐप के माध्यम से इनकी शिकायत कर सकते हैं। हमारी टीम मौके पर पहुंचेगी और प्रदूषण के स्रोत को रोकेगी।

हफ्ते के एक दिन वाहन साझा करने की अपील

केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा, हमें सप्ताह में कम से कम एक बार अपना वाहन नहीं निकालने और मेट्रो, बस, या दूसरों के साथ वाहन साझा करने का निर्णय लेना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम ऐसा करते हैं तो प्रदूषण को कम किया जा सकता है और ईंधन की बचत की जा सकती है।

Related Post

शाहीन बाग

शाहीन बाग: नवजात की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए की सुनवाई

Posted by - February 10, 2020 0
नई दिल्ली। पिछले करीब दो महीने से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहा हैं। इसी धरना-प्रदर्शन…
Rahul Gandhi

राहुल का ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इंकार, मोदी पर किया पलटवार

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ‘रेप इन इंडिया’ वाली अपनी टिप्पणी पर माफी…

18 शहरों में उड़ा सकेंगे ड्रोन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी इजाजत

Posted by - August 3, 2021 0
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा को मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021…

इतना ही डरते हो तो कुर्सी पर बैठे क्यों?- दैनिक भास्कर पर छापेमारी को लेकर सरकार पर बरसा विपक्ष

Posted by - July 22, 2021 0
देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल के दफ्तरों…