CM Dhami

सीएम धामी ने 129 सहायक अध्यापकों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

430 0

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा और नवाचार के साथ कार्य करें।

बुधवार को ननूरखेड़ा, स्थित शिक्षा निदेशालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 129 सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक मंच व प्लेटफार्म बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों पर भविष्य के कर्णधारों को तैयार करना होगा। जन सेवा करने का जो मौका मिला है, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भारत ने आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर दिया है। नये भारत के निर्माण में हमारे युवा पीढ़ी की अहम भूमिका होगी। हमारे नौनिहालों के भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को अलग पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत ने अनेक देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई। भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला। देश के अनेक हिस्सों में G-20 की बैठकें आयोजित की गईं। उत्तराखंड में जी-20 की तीन बैठकें की गईं। इन बैठकों से उत्तराखंड को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

विपक्ष को भारत नाम से आपत्ति क्यों: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। दिसम्बर में राज्य में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में युवाओं को रोजगार के पूरे अवसर मिले, इसके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से अभी तक साढ़े पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले चुके हैं। सभी परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ पूर्ण की जा रही हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि सहायक अध्यापकों की नियुक्ति होने से कई स्कूलों में अध्यापकों की कमी पूरी होगी। उन्होंने सभी चयनित शिक्षकों से कहा कि शुरुआती सालों में दुर्गम क्षेत्रों में सेवा जरूर करें। उन्होंने कहा कि सहायक अध्यापकों का अभी मण्डल कैडर है, इसे स्टेट कैडर बनाने पर विचार किया जा रहा है। स्कूलों में जो गेस्ट फैकल्टी कार्य कर रहे हैं, उनकी जायज मांगे पूरी की जायेगी।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उच्च शिक्षा में बैकलॉग के लगभग शत प्रतिशत पद भरे गये हैं, माध्यमिक शिक्षा में भी 80 प्रतिशत बैकलॉग के पद भरे गये हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरू, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami reached Bharadisain

विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम धामी

Posted by - March 12, 2023 0
गोपेश्वर। विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को गैरसैंण के भराड़ीसैंण…
Savin Bansal flagged off the Doon Marathon

दून मैराथन दौड़ हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक: जिलाधिकारी

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन देहरादून के तत्वाधान में आज दून…
CM Dhami

देववाणी संस्कृत की पवित्र ज्योति को प्रज्ज्वलित रखने का राज्य सरकार कर रही प्रयास: धामी

Posted by - August 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को रा.प्र. विद्यालय, भोगपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…
Entire family of Aaj Tak journalist murdered

छत्तीसगढ़ में अब आजतक के पत्रकार के पूरे परिवार की हत्या, जमीन विवाद में माता-पिता और भाई को कुल्हाड़ी से काटा

Posted by - January 10, 2025 0
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और…