पुलिस ने 21 किलो गांजा किया बरामद

पुलिस ने 21 किलो गांजा किया बरामद

954 0

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को आज तड़के कानपुर से गिरफ्तार कर लिया और उनके वाहन से एक कुन्तल 21 किलो गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

नशेड़ी ने अपनी पत्नी व बेटियों को डंडो से पीटा 

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब सवा चार बजे सीओडी रेलबाजार इलाके से बोलेरो सवार तीन तस्करों दिल्ली निवासी भीम सिंह,मुन्ना उर्फ मुनेंद्र और कन्नौज निवासी अभय चौहान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कुन्तल 21 किलो गांजा बरामद किया। उनके कब्जे से 15 हजार की नकदी और मोबाइल आदि बरामद किए।

डीसीपी महिला अपराध ने किया पैड बैंक का उद्घाटन

उन्होंने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार तस्कर भीम व मुन्ना ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा के मलखान गिरि जंगल से लाया गया और इसे कन्नौज निवासी अभय चौहान को देना था, अभय चौहान इस गांजे को लेने के लिए कानपुर में ही रामादेवी चौराहे पर आया था। अभय गांजा कन्नौज के विभिन्न इलाको में फूटकर के रूप में सप्लाई करता है। इसके पहले भी ये लोग कई बार उड़ीसा से गांजा लाकर इसे दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Posted by - September 20, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के…
Seed Park

बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, योगी सरकार ने सीड पार्क स्थापना को दी मंजूरी

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य को बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…
CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में PMDA की तीसरी बैठक के दौरान दी मंजूरी

Posted by - June 10, 2025 0
चंडीगढ़: एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र (ICCC) की स्थापना के साथ पंचकूला स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे में एक बड़ी…