हरियाणा में विवादों से समाधान योजना शुरू, छह माह रहेगी जारी

236 0

चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट संबंधी विवादों के समाधान हेतु विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य एन्हांसमेंट से जुड़े मुद्दों का एकमुश्त समाधान प्रदान करना है। यह योजना 15 नवंबर 2024 से अगले 6 महीनों तक लागू रहेगी।

इस अवसर पर आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट सहित सभी लंबित मामलों का निपटान किया जाएगा। लगभग 7,000 से अधिक प्लॉट धारकों को करीब 550 करोड़ रुपये की बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने (CM Nayab Saini)  कहा कि इससे पहले भी सरकार ने समय-समय पर विवादों के समाधान हेतु इसी प्रकार की योजनाएं चलाई हैं, जिनमें 50,000 से अधिक लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया है। वीएसएसएस-2024 योजना उन सभी प्लॉट धारकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो किसी कारणवश पिछली योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि वीएसएसएस- 2024 को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इस योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए अखबारों और रेडियो के माध्यम से विज्ञापन जारी किए गए हैं, और ईमेल एवं संदेशों के द्वारा भी सूचनाएं भेजी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini)  ने प्लॉट धारकों से अपील की है वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्लॉट धारक आज से अपने एचएसवीपी खाते में लॉगिन करके नए पुनर्गणना किए गए एन्हांसमेंट मूल्य की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित इस्टेट ऑफिस से संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर विधायक श्री राम कुमार गौतम, श्री रणधीर पनिहार, श्री विनोद भ्याना और श्री देवेंद्र कादियान भी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - April 1, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने…
महिला वनडे और पुरुष अंडर-19 क्वालीफायर स्थगित

कोरोना इफेक्ट : महिला वनडे और पुरुष अंडर-19 क्वालीफायर स्थगित

Posted by - May 12, 2020 0
दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2021 महिला विश्व कप और 2022 पुरुष अंडर-19 विश्व कप क्वालीफायर्स को कोरोना वायरस…
कोरोना से बचाव की अपील

कोरोना से बचाव की अपील, संकट की घड़ी में सावधानियों का पालन करें : डीपी सिंह

Posted by - March 21, 2020 0
नई दिल्ली। विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने संकट की इस घड़ी में देश के कुलपतियों, शिक्षकों और छात्रों से अपील…