सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार, जल्द कई और लोगों से करेगी पूछताछ

1038 0

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड की सच्चाई को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। नेपोटिज्म पर हर कोई सामने आकर अपनी राय रख रहा है। बॉलीवुड सहित फैन्स भी सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

मुंबई पुलिस इस केस की जांच-पड़ताल में लगी हुई है

बता दें कि मुंबई पुलिस इस केस की जांच-पड़ताल में लगी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त, करीबी रिश्तेदार, बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग, रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और पिता से पूछताछ कर रही है। यहां तक कि सुशांत के साइकेट्रिस्ट डॉक्टर से भी पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारी सुशांत के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट के आने का कर रहे हैं इंतजार 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी सुशांत के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही घर से जब्त की गई चीजों की फॉरेंसिक रिपोर्ट के आने का इंतजार है। मुंबई पुलिस सुशांत के कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में है कुछ पैसों का अंतर, लगातार 15वें दिन बढ़े दाम

सुशांत करीब 6 महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे

बता दें कि सुशांत करीब 6 महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनकी दवाइयां भी चल रही थीं। लेकिन कुछ समय से उन्होंने दवाई समय से लेना बंद कर दिया था। रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच लड़ाई भी रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले ही रिया अपने घर वापस गई थीं, क्योंकि उन्हें ऐसा सुशांत ने करने के लिए कहा था। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत होती रही। दोनों नवंबर में शादी भी करने वाले थे।

पुलिस ने यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी जब्त कर ली

पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि पुलिस ने सुशांत सिहं राजपूत के मैनेजर्स का भी बयान दर्ज किया है। पुलिस ने यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी जब्त कर ली है।

Related Post

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन की ब्रॉडिंग

Posted by - November 30, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष…
CSC

जिले में जनसेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक केंद्र हुआ सील

Posted by - December 7, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही…
LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार

LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार, 519 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 35,430 पर बंद

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। चीन गलवान में पीछे हटने को तैयार हो गया है। सोमवार को हुई दोनों पक्षों की बातचीत सकारात्मक…
शूटिंग में फंसे सलमान

महेश्वर में शिवलिंग पर तखत लगाने के आरोप में फंसे सलमान खान, देनी पड़ी सफाई

Posted by - April 5, 2019 0
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन के धार्मिक स्थल महेश्वर में फिल्म ‘दबंग-तीन’ की शूटिंग के दौरान शिवलिंग पर लगाए गए…