अमेजन भारत में एक अरब डॉलर का करेगा निवेश

अमेजन भारत में एक अरब डॉलर का करेगा निवेश, SME को डिजिटल बनाने पर जोर

978 0

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों (SME) को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इसके बाद स्मॉल और मीडियम एवं मझोले उपक्रम ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट्स बेच सकेंगे।

कंपनी अपनी वैश्विक पहुंच के जरिये 2025 तक 10 अरब डॉलर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात करेगी

अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस ने बुधवार को नई दिल्ली में लघु एवं मझोले उपक्रमों पर आयोजित अमेजन संभव सम्मेलन को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी वैश्विक पहुंच के जरिये 2025 तक 10 अरब डॉलर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात करेगी। दो दिन के इस सम्मेलन में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि कैसे लघु एवं मझोले उपक्रमों को टेक्नोलॉजी के प्रति जागरूक किया जा सकता है?

सीएसआईआर-सीमैप में चार दिवसीय ज्ञान विज्ञान बाल मेला शुरू 

इससे पहले ऑनलाइन खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत में 5.5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जता चुकी है। अमेरिका के बाहर भारत अमेजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। बेजोस ने कहा कि हम भारत के साथ दीर्घावधि की भागीदारी को प्रतिबद्ध हैं। जेफ बेजोस ने कहा कि हम बोलने से अधिक काम करने में विश्वास करते हैं।

‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात करेगी अमेजन

जेफ बेजोस ने कहा कि अमेजन अगले पांच साल के दौरान देश के सूक्ष्म और लघु उपक्रमों को डिजिटल करने पर एक अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगी। उससे ऐसे उपक्रम अधिक ग्राहकों तक अपने माल पहुंचा सकेंगे। बेजोस ने कहा कि इस पहल के लिए अमेजन की वैश्विक पहुंच का लाभ उठाकर भारत से 2025 तक 10 अरब डॉलर का निर्यात किया जाएगा। अमेजन वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी के जरिये 2025 तक 10 अरब डॉलर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात करेगी।

बेजोस ने कहा कि इसका लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को भारत की समृद्धि में भागीदार बनाना है। हम यह घोषणा इस समय इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह काम कर रहा है। जब कुछ काम करता हैं, तो आप उस पर दोगुना प्रयास कर सकते हैं। यही वजह है कि हम ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेजन का मानना है कि इस निवेश से लाखों लोगों को देश की भविष्य की समृद्धि का हिस्सा बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही दुनिया भर के सामने मेक इन इंडिया उत्पाद पहुंचाए जा सकेंगे।

21वीं सदी में भारत-अमेरिका गठजोड़ सबसे महत्वपूर्ण: बेजोस

कंपनी ने इससे पहले कहा था कि उसका अनुमान है कि उसके वैश्विक बिक्री कार्यक्रम के तहत ई-कॉमर्स निर्यात 2023 तक पांच अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। वहीं बेजोस ने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। 21वीं सदी में भारत-अमेरिका गठजोड़ सबसे महत्वपूर्ण होगा।

तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं बेजोस

बेजोस तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं। वह मंगलवार को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट गए थे। बेजोस अपनी भारत यात्रा के दौरान शीर्ष सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों और एसएमबी उद्यमियों के साथ मुलाकात करेंगे। बेजोस ऐसे समय भारत यात्रा पर आए हैं जबकि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी जाने वाली भारी छूट और अन्य चीजों की जांच का आदेश दिया है। वहीं छोटे दुकानदार ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बेजोस की भारत यात्रा के दौरान वह देशभर के 300 शहरों में विरोध प्रदर्शन

व्यापारियों के प्रमुख संगठन कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा है कि बेजोस की भारत यात्रा के दौरान वह देशभर के 300 शहरों में विरोध प्रदर्शन करेगा। पिछले साल सरकार ने विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नियमों को कड़ा किया था। इनके तहत ऐसी कंपनियों के ऐसे विक्रेताओं के उत्पाद बेचने पर रोक लगाई गई थी जिसमें उनकी हिस्सेदारी है। इसके अलावा विशिष्ट विपणन करार पर भी रोक लगाई गई थी। इसके बाद अमेजन ने अपने संयुक्त उद्यमों का पुनर्गठन किया था ताकि अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। समझा जाता है कि बेजोस विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में ये मुद्दे उठाएंगे।

Related Post

Dr. R. Rajesh Kumar

उत्तराखंड में शहरी विकास को रफ्तार: हरिद्वार में एचआरडीए कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी आवास व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को…
CM Bhajan Lal

बाड़मेर की बेटी दक्षिण कोरिया में मिली मुख्यमंत्री से, कर रही है ये काम

Posted by - September 11, 2024 0
बाड़मेर। बाड़मेर की बेटी दक्षिण कोरिया की बड़ी कंपनी में कार्यरत है। वहां पर दक्षिण कोरिया व भारत के बीच…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का किया निरीक्षण

Posted by - May 23, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने G-20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को…
Savin Bansal

कंडरियाना वासियों का होगा विस्थापन, डीएम ने गठित की समिति

Posted by - September 24, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने बुधवार को आपदा प्रभावित दूरस्थ किमाडी-कंडरियाणा गांव का दौरा कर प्रभावितों की समस्या…
Anand Bardhan

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक का करें ज्यादा से ज्यादा उपयोग: मुख्य सचिव

Posted by - June 27, 2025 0
हरिद्वार: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार हरिद्वार में संपन्न…