पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका!

716 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने यानी सितंबर के आखिरी सप्ताह में अमेरिका दौरे पर जाने की उम्मीद है। सरकार के टॉप सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री सितंबर के आखिरी सप्ताह में वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क का दौरा कर सकते हैं। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर अब तक की चर्चा के हिसाब से सबकुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री मोदी 22 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे हालात के मद्देनजर पीएम मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी। पीएम मोदी जो बाइडेन से मुलाकात के अलावा, अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा में अफगानिस्तान संकट और चीन का मुद्दा होगा। इस दौरे पर दोनों पक्षों के बीच चीन पर भी बात करने की उम्मीद है। साथ ही दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत पर महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने की कोशिश करेंगे। क्वाड लीडर्स के शिखर सम्मेलन की भी वाशिंगटन डीसी में योजना बनाई जा रही है।

फिरोजाबाद में बुखार से हालत खराब, अस्पताल में जगह नहीं, घर पर हो रहा इलाज

माना जा रहा है कि करीब -करीब उसी समय पीएम मोदी की यात्रा हो रही है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है, और इसकी एक महीने की अध्यक्षता पिछले महीने ही समाप्त हुई है। बता दें कि जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला दौरा होगा। इससे पहले 2019 में वह अमेरिका गए थे।

Related Post

राकेश टिकैत ने की केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग

Posted by - October 13, 2021 0
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लगभग 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये मामला ठंडा पड़ता नहीं दिखाई…
यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा: पंचायत चुनाव के कारण तारीखों में हो सकता है बदलाव

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मतलब यूपी बोर्ड परीक्षा (UP…

तालिबान चले जाओ, वहां 50 रु है पेट्रोल, वहां भरवाओ- महंगाई पर सवाल पूछा तो बोले BJP नेता

Posted by - August 19, 2021 0
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है, लेकिन इसे लेकर अब भारत में भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई…