PM Modi

PM मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को करेंगे संबोधित

923 0

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आज हैदराबाद (Hyderabad) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में दूसरा दिन है। इस बैठक को पीएम मोदी (PM Modi) संबोधित करेंगे और बीजेपी का राजनीतिक संकल्प भी पेश होगा, जिसके सर्वसम्म​ति से पारित होने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनीतिक संकल्प का प्रस्ताव पेश करेंगे, इसके बाद भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी के इस संकल्प का अनुमोदन करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) के संयोजक हिमंत बिस्व शरमा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पार्टी के ‘राजनीतिक संकल्प’ पर अपने विचार रखेंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव प्रस्तावित है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठक के दूसरे दिन राज्य के राजनीतिक हालात और परिस्थितियों को लेकर एक प्रेजेंटेशन देंगे।

CM भगवंत मान ने पंजाब के किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

‘राजनीतिक संकल्प’ एक विजन डॉक्यूमेंट होता है, जिसे आज बीजेपी इस बैठक में पेश करेगी। इसमें पार्टी की हाल की राजनीतिक सफलताओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली चुनावी जीत के बारे में इस दस्तावेज में चर्चा होगी। पार्टी प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेतृत्व की भी सराहना करेगी, जिसके चलते उन राज्यों में भी आज भाजपा की सरकारें हैं, जो कभी उसके राजनीतिक मानचित्र से गायब रहा करते थे।

यूपी और उत्तराखंड में ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ की शुरुआत

Related Post

जतिन प्रसाद ने सीएम योगी से की मुलाकात,बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार

Posted by - June 19, 2021 0
भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय दल पर…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

“ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़

Posted by - February 12, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के कुशल नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (Jan…
CM Yogi attended the 41st foundation day celebrations of SGPGI

उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड तय कर रहा एसजीपीजीआई: सीएम

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। आज एसजीपीजीआई उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड को…
CM Dhami

RDSS योजना के तहत UPCL को ₹547.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, सीएम धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Posted by - August 21, 2025 0
देहारादून। केंद्र सरकार द्वारा UPCL, उत्तराखण्ड द्वारा ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगतकरण एवं एससीएडीए ऑटोमेशन हेतु…