CM Dhami

मुख्यमंत्री ने सभी से स्थानीय स्तर पर बनी राखियां और अन्य उत्पाद खरीदने की अपील की

296 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी प्रदेशवासियों से आगामी रक्षाबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर बनी राखियां और अन्य उत्पाद खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही हैं। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों (घी और अन्य) की खरीदारी भी की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि रक्षा बंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह की ओर से राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार की ओर से महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए उन्हें सुविधा अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आगामी रक्षा बंधन त्योहार के लिए स्थानीय स्तर पर बनी राखियां एवं अन्य उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

पन्द्रह दिन में सभी विभागों की परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में दर्ज हो: मुख्यमंत्री

सचिवालय में बड़ोवाला से देवभूमि स्वयं सहायता समूह, डाकपत्थर से वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, रायपुर से मिलन स्वयं सहायता समूह, सहसपुर से आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन, हवालबाग अल्मोड़ा से विकास क्लस्टर लेवल फेडरेशन, आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन, विरांगना क्लस्टर लेवल फेडरेशन, एवं अन्य स्वयं सहायता समूहों की ओर से अपने उत्पाद बेचें जा रहे हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल, सीडीओ देहरादून झरना कामठान मौजूद थे।

Related Post

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस : इन वीरों को शौर्य चक्र, 54 लोगों को मिला जीवन रक्षा पदक

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। पूरे देश रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाएगा। इस मौके पर आतंकियों को मुंहतोड़…
President Murmu

जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन

Posted by - February 7, 2026 0
रायपुर। बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने आज बस्तर की माटी…
BJP MLA Dr radha mohan das agarwal

भाजपा MLA ने वैक्सीन के दाम पर उठाया सवाल, कहा-तुम तो डकैतों से भी बदतर हो

Posted by - April 22, 2021 0
गोरखपुर। बीजेपी विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agarwal) ने कोवीशील्ड वैक्सीन के दामों पर सवाल उठाए हैं।…
CM Dhami offered prayers at Daksheshwar Mahadev Temple

सीएम धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी

Posted by - December 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही सिद्धपीठ…