PM Modi

16 जुलाई को यूपी का दौरा करेंगे पीएम मोदी, एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

419 0

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 16 जुलाई शनिवार को दौरा करने उत्तर प्रदेश आ रहे है। पीएम मोदी यूपी में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। चित्रकूट और इटावा के बीच फैले इस एक्सप्रेस-वे को तय समय से 8 महीने पहले पूरा कर लिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि 16 जुलाई 2022 को पीएम मोदी जालौन जिले के उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास फरवरी, 2020 में किया गया था।

कुल 296 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह एक्सप्रेसवे इस इलाके में कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

1- पीएम मोदी 16 जुलाई को सुबह लगभग 11:30 बजे जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

2- केन्द्र सरकार देश भर में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी एक प्रमुख विशेषता सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने की दिशा में काम करना है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में प्रधानमंत्री द्वारा 29 फरवरी, 2020 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था।

3- इस एक्सप्रेसवे का काम 28 महीने के भीतर पूरा कर लिया गया है और अब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

4- कुल 296 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) के तत्वावधान में लगभग 14,850 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और आगे चलकर इसे छह लेन तक भी विस्तारित किया जा सकता है। यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले में भरतकूप के पास गोंडा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-35 से लेकर इटावा जिले के कुदरैल गांव तक फैला हुआ है, जहां यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ मिल जाता है। यह एक्सप्रेसवे सात जिलों यानी चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुजरता है।

5- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस इलाके की कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों के लिए हजारों रोजगार का सृजन होगा। बांदा और जालौन जिलों में इस एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक कॉरिडोर बनाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Related Post

उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

Posted by - March 15, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय किए…
Congress

प.बंगाल: मतदान से पहले बमबारी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव…
cm yogi

गरीबों की हाय बहुत तेजी से लगती है इसीलिए यह पैसा पकड़ा गया: योगी

Posted by - December 27, 2021 0
प्रतापगढ़ में जनविश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बबुआ नोटबंदी का…

महबूबा मुफ्ती ने कहा- अनुच्छेद 370 के बहाली तक नहीं लड़ेंगी चुनाव, ना ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी

Posted by - June 26, 2021 0
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा…